नई दिल्ली:– हमारे जीवन में ग्रहों का प्रभाव हमेशा रहता है और हमारे दिन-प्रतिदिन के कामों पर इनका गहरा असर पड़ता है. शास्त्रों के अनुसार, अगर हम जानवरों को आहार या पानी प्रदान करते हैं, तो इससे हमारे ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम हो सकते हैं. यह काम हमें सिर्फ खुद के लाभ के लिए नहीं करना चाहिए, बल्कि यह ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक मार्ग है. जब हम ईश्वर के कार्य में हाथ बंटाते हैं, तो हमें न सिर्फ मानसिक शांति मिलती है, बल्कि जीवन के तमाम कष्ट भी दूर होते हैं. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित योगेश चौरे से सूर्य मजबूत करने के लिए क्या उपाय करें.
जीवों को आहार देने के लाभ
पशु-पक्षियों को नियमित रूप से दाना-पानी देने से कई प्रकार के लाभ होते हैं. जैसे कि अगर आप चींटियों, चिड़ियों, गिलहरी, कबूतर, तोता, कौआ, मछलियां, गाय, कुत्ते आदि को आहार देते हैं, तो इससे मानसिक शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य में सुधार होता है. अगर आपके घर में किसी की हेल्थ बिगड़ रही है, तो यह उपाय अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है. इसके साथ ही अगर घर में धन की कमी हो, तो यह उपाय आर्थिक पक्ष को मजबूत कर सकता है.
