: आजकल कम उम्र में ही लोगों की आंखें बहुत कमजोर होने लग गई हैं। बच्चों तक के आजकल चस्मा लगने लगा है। ऐसे में आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। वहीं, कहा तो ये भी जाता है की नंगे पैरों पर यदि हरी घास में चलते हैं, तो चश्मे का नम्बर लगातार कम होता जाता है।ऐसे में ये समझने कि बात है की वाकई में क्या ये सच्चाई है नंगे पैर यदि सुबह के समय घास में चलते हैं तो आंखों की रोशनी तेजी होती जाती है। इसपर वैज्ञानिकों का मानना है की ये बिल्कुल भी सच नहीं है। क्यूंकि अभी तक कोई तथ्य निकलकर सामने नहीं आया है, जिसे देख ये कहा जा सके की नंगे पैर घास में चलने से चश्मे का नम्बर कम हो जाता है। लेकिन यदि छोटी उम्र में चस्मा लगा हो तो कुछ इफेक्ट पड़ सकता है।चश्मे के नम्बर को कैसे कर सकते हैं कमदरअसल, कई सारे बच्चों को बहुत कम उम्र में ही चस्मा लग जाता है।
वैसे तो बचपन के समय फीसिकल ग्रोथ भी होती है। इस स्थिति में बच्चे के आईबॉल का साइज भी बढ़ता है। इससे कई बार बच्चों की आंखों के चश्मे का पॉवर कम होने के चांसेस बढ़ सकते हैं। वहीं, चस्मा प्रॉपर लगाते हैं तो आंखों के नम्बर का साइज स्टेबल रहता है।कैसे बढ़ाएं आंखों की रोशनी कोआंखों की रोशनी को तेज रखना चाहते हैं तो हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा दूध, दही और पनीर का सेवन करते रहें। हरी सब्जियां एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। जो रोशनी को तेज बना के रखने में मददगार होती हैं।आंखों को धोते रहेंतेजी से बढ़ते स्क्रीन टाइम और प्रदूषण के कारण आंखों की सेहत धीरे धीरे खराब होने लग जाती है। इसलिए आंखों की देख भाल समय समय पर करते रहें। बाहर जाएं तो आंखों को ठंडे पानी से धो लें। इसके अलावा आई ड्रॉप भी डालते रहें।
