Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जल संसाधन विभाग के इंजीनियर निलंबित, वाहन चालक से अभद्र बातचीत का ये ऑडियो वायरल…
    छत्तीसगढ

    जल संसाधन विभाग के इंजीनियर निलंबित, वाहन चालक से अभद्र बातचीत का ये ऑडियो वायरल…

    By Tv36 HindustanMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :– छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में जल संसाधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह को अधीनस्थ वाहन चालक से अभद्र भाषा में बातचीत और वरिष्ठ अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो की जांच के बाद जारी किया गया।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऑडियो
    जानकारी के मुताबिक 12 मई 2026 को कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह और विभागीय वाहन चालक शशिकांत साहू के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वायरल ऑडियो में अधिकारी द्वारा चालक के साथ कथित रूप से गाली-गलौज और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां सामने आईं। ऑडियो वायरल होने के बाद मामला प्रशासन तक पहुंचा, जिसके बाद विभाग ने जांच के निर्देश दिए।

    जांच रिपोर्ट में अनुशासनहीन व्यवहार की पुष्टि
    मामले की जांच अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी द्वारा की गई। जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए। जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट पाया गया कि कार्यपालन अभियंता द्वारा अमर्यादित भाषा और अनुशासनहीन व्यवहार किया गया, जिससे विभाग और प्रशासन की छवि प्रभावित हुई। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अधिकारी का आचरण शासकीय सेवा नियमों के विपरीत पाया गया।

    शासन ने जारी किया निलंबन आदेश
    जांच रिपोर्ट के आधार पर राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 तथा सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए शशांक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग, शिवनाथ भवन, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है। शासन के नियमानुसार उन्हें इस अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।

    विभागीय कार्रवाई के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चा
    इस कार्रवाई के बाद जल संसाधन विभाग और प्रशासनिक हलकों में मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि शासन अब अधिकारियों और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर सख्त रुख अपनाने के संकेत दे रहा है।

    Post Views: 140

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहोर्मुज तनाव के बीच कतर से LPG लेकर गुजरात पहुंचा जहाज, कांडला पोर्ट पर सुरक्षित पहुंची इतने हजार टन गैस…
    Next Article ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा मुख्यमंत्री साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    केरल में 2 हफ्तों का सस्पेंस खत्म, कल सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन; राज्यपाल को सौंपी इन 20 नामों की लिस्ट…

    May 17, 2026

    ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा मुख्यमंत्री साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    May 17, 2026

    होर्मुज तनाव के बीच कतर से LPG लेकर गुजरात पहुंचा जहाज, कांडला पोर्ट पर सुरक्षित पहुंची इतने हजार टन गैस…

    May 17, 2026

    रेलवे स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग, इन ट्रेनों में अभियान चलाकर 433 मामलों में कार्रवाई…

    May 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • केरल में 2 हफ्तों का सस्पेंस खत्म, कल सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन; राज्यपाल को सौंपी इन 20 नामों की लिस्ट…
    • ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा मुख्यमंत्री साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन…
    • जल संसाधन विभाग के इंजीनियर निलंबित, वाहन चालक से अभद्र बातचीत का ये ऑडियो वायरल…
    • होर्मुज तनाव के बीच कतर से LPG लेकर गुजरात पहुंचा जहाज, कांडला पोर्ट पर सुरक्षित पहुंची इतने हजार टन गैस…
    • रेलवे स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग, इन ट्रेनों में अभियान चलाकर 433 मामलों में कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?