उतर प्रदेश:– लखनऊ में सोमवार को एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होने आए थे। यहां उन्होंने कहा- ‘लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या आपके यूपी में लोग सड़कों पर सचमुच नमाज नहीं पढ़ते। मैंने कहा कि बिल्कुल नहीं पढ़ते। आपको विश्वास ना हो जाकर देख लो। सड़कें लोगों के चलने के लिए होती हैं। क्या अधिकार है किसी को आवागमन बाधित करने का। जहां उसका स्थल होगा वहां जाकर करें। उन लोगों ने मुझसे कहा कि साहब कैसे होगा। हमारी संख्या ज्यादा है। हमने कहा कि शिफ्ट में कर लो। तुम्हारे घर में रहने की जगह नहीं है तो जनसंख्या नियंत्रित कर लो।’
संख्या ज्यादा है तो शिफ्ट में पढ़ें नमाज’
मुख्यमंत्री ने कहा- ‘अगर सामर्थ्य नहीं है तो क्यों बेवजह संख्या बढ़ाए जा रहे हो। सिस्टम के साथ अगर रहना है तो नियम और कानून को मानना होगा। यहां कानून का राज होगा। अगर पढ़ना आवश्यक है तो आप शिफ्ट में पढि़ए। हम उसको रोकेंगे नहीं, लेकिन सड़क पर नहीं। सड़क चलने के लिए है। एक बीमार व्यक्ति के लिए, एक आम नागरिक के लिए, एक कामगार के लिए, एक कर्मचारी के लिए, एक व्यापारी के लिए हम सड़क को बाधित नहीं होने देंगे। हमारा काम है संवाद बनाना। आप अगर संवाद से मानेंगे तो ठीक है नहीं तो संघर्ष करके भी देख लो। बरेली में इन लोगों ने ताकत आजमाया। देख लिया इनकी ताकत।’
‘अराजकता नहीं फैलने देंगे’
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने सबको कहा कि भाई चलने नहीं देंगे। अराजकता नहीं फैलने देंगे। कानून का राज सबके लिए है। यदि आपकी संख्या अधिक है तो शिफ्ट में नमाज पढ़ें लेकिन सड़क पर मत पढ़ें।
