छत्तीसगढ़:- भीषण गर्मी का दौर जारी है. यहां का तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने वाला है. हालांकि छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज भी तेजी से बदल रहा है. मौसम विभाग अगले 24 से 48 घंटे के दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ-साथ अंधड़ चलने की संभावना जताई है. मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है. लेकिन फिलहाल रायपुर से बस्तर तक भीषण गर्मी का दौर जारी है. राजनांदगांव जिला फिलहाल सबसे ज्यादा गर्म बना हुआ है. यहां का तापमान 43 डिग्री तक जा चुका है. जबकि रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के ज्यादातर जिलों में भीषण गर्मी का दौर जारी है. सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे हो रहे हैं. बदलते मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में तापमान 41 डिग्री के ऊपर बना हुआ है. उत्तर, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में गर्म हवाओं के साथ तेज धूप की वजह से गर्मी ज्यादा हो रही है. हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से मौसम बदल सकता है.
मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव भी आ सकता है. क्योंकि पिछले कुछ घंटों में मौसम में नमी देखी गई है. जिससे तापमान में हल्की गिरावट हुई है. ऐसे में राज्य में हल्की बारिश या अंधड़ चलने की संभावना बन सकती है.
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक तरफ राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवाओं की वजह से मौसम गर्म बना हुआ है. लेकिन दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और उत्तर में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्के बाद भी छा सकते हैं.
छत्तीसगढ़ में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव दिख रहा है. लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि जैसे ही तापमान स्थिर होगा तो भीषण गर्मी का दौर और तेज हो जाएगा. क्योंकि तापमान में बढ़ोत्तरी फिर शुरू हो जाएगी.
फिलहाल छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है. रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में तापमान में बढ़ोत्तरी दिख रही है. वहीं बस्तर संभाग के कई जिलों में भीषण गर्मी के हालत बने हुए हैं. यहां भी कई जिलों में तापमान 43 डिग्री तक चला गया है.
मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश में एडवाजयरी जारी की गई है. जिसमें हीट वेव से बचने की सलाह दी गई है. क्योंकि तापमान 42 से 45 डिग्री तक चला गया है. ऐसे में लू चलने की संभावना ज्यादा बन रही है. जिससे लोगों को लगातार पानी पीने की सलाह दी गई है.
छत्तीसगढ़ में अप्रैल के महीने में तेज गर्मी का दौर जारी है. महीने की शुरुआत में बारिश के साथ आंधी-तूफान का दौर आया था. लेकिन दूसरे पखवाड़े के बाद से लगातार तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी के बाद भीषण गर्मी का दौर जारी है.
