मुंबई: इंडिया मीटिंग से पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “हम भारत की भलाई के लिए लड़ रहे हैं।” घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 200 रुपये घटाने के केंद्र सरकार के फैसले पर तंज कसते हुए ममता बनर्जी ने मंगलवार (29 अगस्त) कहा कि ये INDIA (विपक्षी गठबंधन) का दम है.
अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री बनर्जी ने लिखा, ”अब तक पिछले दो महीनों में इंडिया गठबंधन की ओर से केवल दो बैठकें आयोजित की गई हैं और आज हम देखते हैं कि एलपीजी की कीमतें 200 रुपये कम हो गई हैं. ये है INDIA का दम!”
