Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » मोदी RSS से नही प्रधानमंत्री को लेकर ये क्या कह गए संघ प्रमुख मोहन भागवत…
    समाचार

    मोदी RSS से नही प्रधानमंत्री को लेकर ये क्या कह गए संघ प्रमुख मोहन भागवत…

    By Tv36 HindustanFebruary 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपने स्थापना के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुंबई के वर्ली स्थित नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम में दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला ‘नए क्षितिज’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने भारत के भविष्य, सामाजिक एकता और संघ की कार्यप्रणाली पर अपने विचार साझा किए। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मौजूदगी रही, जिन्होंने अग्रिम पंक्ति में बैठकर भागवत के विचारों को सुना। इस दौरान मोहन भागवत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

    एकता ही गुलामी से सुरक्षा की गारंटी
    अपने संबोधन में डॉ. मोहन भागवत ने राष्ट्रीय सुरक्षा और एकता पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत में फिर से गुलामी नहीं आएगी, इसकी गारंटी केवल हमारी अटूट एकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरएसएस का लक्ष्य समाज के भीतर एक अलग संगठन बनाना नहीं, बल्कि पूरे समाज को ही संगठित करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब समाज संगठित होता है, तो राष्ट्र स्वतः ही शक्तिशाली बन जाता है।
    पीएम मोदी को लेकर क्या बोले मोहन भागवत?
    राजनीति और संघ के संबंधों पर उठने वाले सवालों का जवाब देते हुए भागवत ने स्पष्टता से कहा कि लोग कहते हैं कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं और वे RSS के हैं। यह सच है कि वे संघ के स्वयंसेवक हैं और भाजपा में कई प्रभावी स्वयंसेवक हैं, लेकिन भाजपा संघ की संस्था नहीं है। भाजपा एक अलग राजनीतिक दल है और संघ एक सामाजिक संगठन। उन्होंने आगे कहा कि संघ का काम इतना विशाल है कि कार्यकर्ताओं के पास दूसरे कामों के लिए समय ही नहीं बचता।

    हिंदू समाज की परिभाषा और सलमान खान का जिक्र
    डॉ. भागवत ने हिंदू शब्द की व्याख्या करते हुए इसे एक जीवन पद्धति बताया। उन्होंने दिलचस्प तरीके से समाज में प्रभाव (Influence) की बात की और सलमान खान का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि सिनेमा में सलमान खान जो पहनते हैं, कॉलेज के युवा वही पहनने लगते हैं। समाज अक्सर फैशन और ‘रोल मॉडल्स’ के पीछे चलता है। इसलिए समाज बनाने वालों को श्रेष्ठ और विश्वासपात्र होना चाहिए।

    उन्होंने आगे कहा कि भारत में चार तरह के हिंदू हैं। जो गर्व से अपनी पहचान बताते हैं। जो इसे सहज स्वीकार करते हैं। जो संकोच में धीरे से बोलते हैं और वो, जो अपनी पहचान भूल गए हैं।
    दिग्गज हस्तियों का जमावड़ा
    इस व्याख्यान श्रृंखला में केवल फिल्मी सितारे ही नहीं, बल्कि उद्योग जगत और कला क्षेत्र के दिग्गज भी शामिल हुए। कार्यक्रम में फिल्म निर्देशक सुभाष घई, सांसद हेमा मालिनी, गायिका अनुराधा पौडवाल, उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, एनएसई के चेयरमैन आशिष चौहान, और कोटक महिंद्रा के नीलेश शाह जैसी हस्तियां मौजूद रहीं। सभी ने डॉ. भागवत के ‘नेशन फर्स्ट’ के विचार की सराहना की।

    Views: 880
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleनागपुर-नासिक के लिए खुशखबरी, यहां के हीरा और सी-फूड कारोबारियों की चमकी किस्मत…
    Next Article बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    क्या खिताबी जंग में फिर टकराएंगे भारत और पाकिस्तान समझें यहां से पूरा समीकरण…

    November 26, 2026

    प्रदेश के 30 शहरों में 15 डिग्री से नीचे आया पारा, राजधानी समेत इन जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट…

    November 26, 2026

    अब ट्रेन में कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए जानें क्या-क्या बदला…

    November 26, 2026

    आज गुरुवार को इन 5 राशियों को मिल सकता है लाभ, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य…

    November 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या खिताबी जंग में फिर टकराएंगे भारत और पाकिस्तान समझें यहां से पूरा समीकरण…
    • प्रदेश के 30 शहरों में 15 डिग्री से नीचे आया पारा, राजधानी समेत इन जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट…
    • अब ट्रेन में कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए जानें क्या-क्या बदला…
    • आज गुरुवार को इन 5 राशियों को मिल सकता है लाभ, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य…
    • उरगा पुलिस की कर्यवाही: पावर प्लांट से कॉपर केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?