नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल इस समय शराब घोटाले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस समय वे ईडी की कस्टडी में हैं और उन्हें कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली है। इस बीच राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी पूरी कोशिश कर रही है कि केजरीवाल की गिरफ्तरी के खिलाफ सहानुभूति पाने की कोशिश की जाए।
मुख्यमंत्री केजरीवाल का जन्म तो हरियाणा के हिसार में हुआ है। वे हरियाणा के मूल निवासी हैं, ऐसे में वहां पर लोगों की राय क्या चल रही है, ये जानना भी जरूरी हो जाता है। हिसार में इस समय केजरीवाल के कई रिश्तेदार रहते हैं, उनके पुराने साथी भी वही हैं। लेकिन जब उनसे सीएम की गिरफ्तारी को लेकर सवाल पूछा जाता है तो कई चुप्पी साध जाते हैं तो कुछ स्थानीय लोग तो ऐसे भी मिले हैं जो केजरीवाल को ही सवालों में ला रहे हैं।
गिरिधर लाल बंसल का कहना हैं
केजरीवाल तो एक सच्चा आदमी है, वो सिंद्धातों पर लड़कर सीएम बना है। लेकिन अब उसे जेल में डाल दिया गया है। उसके साथ सिसोदिया, संजय को भी पकड़ लिया। इन सभी ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोला और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरिधर को इस बात का दुख जरूर है कि सीएम बनने के बाद केजरीवाल का अपने हिसार में आना कुछ कम हो गया है।
जगदीश प्रसाद केडिया का कहना है
हमे तो बड़ा गर्व होता था कि हमारे गांव के एत लड़का भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ा और सीएम भी बन गया। जब 2015 में वे सीएम बने थे, हम गए थे यहां से सभी, एक मंदिर के लिए उनसे डोनेशन भी मांगा। एक घंटे के लिए वे आए, घूमे और बिना पैसा दिए चले गए। हम सभी हैरान रह गए थे।
