नई दिल्ली :– रोहित शेट्टी ने बताया कि अगर उनके पिता उनके स्टंट्स शूट को देखते तो उनकी क्या प्रतिक्रिया होती। दरअसल रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि उनके पिताजी जिस तरह के स्टंट को अंजाम देते थे, वह समय काफी अलग था और उस समय सेफ्टी पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता था, लेकिन रोहित शेट्टी फिल्म हो या फिर टीवी रियलिटी शो, शूटिंग के वक्त कंटेस्टेंट्स और कलाकारों की सुरक्षा का भरपूर ध्यान रखते हैं और यही कारण है कि उन्हें बेहतरीन स्टंट डायरेक्टर कहा जाता है।
रोहित शेट्टी ने इंडिया फोरम को दिए गए इंटरव्यू के दौरान इस सवाल का जवाब दिया कि अगर उनके पिताजी आज के स्टंट को देखते तो उनकी क्या प्रतिक्रिया होती, इस पर रोहित शेट्टी ने बताया मैंने इस पर्सपेक्टिव से कभी सोचा नहीं, वह तो पहले बोलते यह केवल वेबल क्यों है, यह सेफ्टी क्यों है, क्योंकि वह उस समय के थे जब हमारे पास स्पेशल इफेक्ट, आधुनिक तकनीक नहीं थी। जो स्टंट होता था वह बिल्कुल रियल होता था और हथियार भी लगभग असली इस्तेमाल किए जाते थे। ऐसे में वह अगर आज के स्टंट को देखते तो कहते कि इतनी सेफ्टी सिक्योरिटी की क्या जरूरत है।
आपको बता दे कि रोहित शेट्टी के पिता एमबी शेट्टी मशहूर एक्शन डायरेक्टर हुआ करते थे और उन्होंने करीब 700 फिल्मों में एक्शन को डायरेक्ट किया था। उनकी बेहतरीन फिल्मों में अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘डॉन’, ग्रेट गैंबलर, त्रिशूल, दीवार और शालीमार जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। अब रोहित शेट्टी उन्हीं की विरासत को संभालते हुए एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। रोहित शेट्टी ने सिंघम जैसी सफल फिल्म दी। इसके अलावा वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में निर्देशन कर चुके हैं। इतना ही नहीं वह टीवी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के होस्ट भी है और स्टंट डायरेक्टर भी।
