Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तिल कूट चतुर्थी कब है, कैसे करें पूजन, क्या है व्रत कथा, जानिए महत्व और शुभ मुहूर्त
    समाचार

    तिल कूट चतुर्थी कब है, कैसे करें पूजन, क्या है व्रत कथा, जानिए महत्व और शुभ मुहूर्त

    By Tv 36 HindustanJanuary 21, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यह व्रत माघ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। यह दिन भगवान श्री गणेश के पूजन के लिए प्रसिद्ध है। पुत्र की रक्षा के लिए माताएं इस दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखती हैं। इस व्रत से सारे संकट दूर हो जाते है व मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है।

    तिलकूट चौथ वृत का महत्व- हिन्दू धर्म की मान्यतानुसार महिलाएं पुत्रों की लंबी आयु तथा उनके खुशहाल जीवन के लिए यह व्रत रखती हैं। इस दिन तिलकूट का प्रसाद बनाकर भगवान श्री गणेश को भोग लगाया जाता है ताकि वे प्रसन्न होकर आपकी हर कामना को पूर्ण करें।
    पौराणिक शास्त्रों के अनुसार माघ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी गणेश चतुर्थी कहते हैं। इसी दिन तिल चतुर्थी व्रत भी किया जाता है।

                 माना जाता है कि जो व्यक्ति नियमित रूप से चतुर्थी का व्रत नहीं कर सकते, वो यदि माघी चतुर्थी का व्रत कर लें, तो भी वर्ष भर की चतुर्थी व्रत का फल प्राप्त हो जाता है। माघी तिल चौथ या चतुर्थी पर श्री गणेश के देवस्थानों पर भक्तों की लंबी भीड़ नजर आती है। माघी चौथ के अवसर पर व्रतधारी को चंद्रदर्शन और गणेश पूजा के बाद व्रत समाप्त करना चाहिए। इसी दिन से दिन तिल भर बड़े होने लगते हैं, ऐसी भी मान्यता है। 
    
                 यह व्रत करने से चारों तरफ से सुख-समृद्धि बढ़ने के साथ ही पुत्र-पौत्रादि, धन-ऐश्वर्य की कमी नहीं रहती। यह व्रत करने से घर-परिवार में आ रही विपदा दूर होती है, कई दिनों से रुके मांगलिक कार्य संपन्न होते है तथा भगवान श्री गणेश असीम सुखों की प्राप्ति कराते हैं। इस दिन गणेश कथा सुनने अथवा पढ़ने का विशेष महत्व माना गया है। व्रत करने वालों को इस दिन यह कथा अवश्य पढ़नी चाहिए। तभी व्रत का संपूर्ण फल मिलता है।

    शुभ मुहूर्त-

            दिन शुक्रवार, २१ जनवरी २०२२ को सुबह ०८.५१ मिनट से अगले दिन यानी शनिवार, २२ जनवरी को सुबह ०९.१४ मिनट तक चतुर्थी तिथि रहेगी।  

    ऐसे करें चतुर्थी की पूजा-

    • प्रात:काल स्नान के पश्‍चात एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर भगवान श्री गणेश की मूर्ति की स्थापना करें।
    • चांदी के श्री गणेश का अभिषेक करें।
    • अगर चांदी के नहीं है तो पीतल, तांबे, या मिट्टी के गणेश भी पूज सकते हैं। अगर वह भी नहीं तो तस्वीर से काम चलाएं।
    • भगवान श्री गणेश को पीले वस्त्र चढ़ाएं।
    • गणेश प्रतिमा को लाल रोली, कलावा, फूल, हल्दी, दुर्वा, चंदन, धूप, घी आदि पूजन सामग्री अर्पित करें।
    • इसके बाद पूरा दिन निर्जला व्रत रखें। इस दिन तिल का विशेष महत्व है, तिल और गुड़ मिलाकर प्रसाद बनाएं तथा श्री गणेश को भोग लगाएं।
    • आज के दिन गरीबों को तिल, गुड़ आदि का दान दें।
    • भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करें।
    • पूजा के साथ गणेश अथर्वशीर्ष, गणेश चालीसा का पाठ करें।
    • इस दिन में अथवा गोधूली बेला में श्री गणेश दर्शन अवश्य करें।
    • मान्यतानुसार इस दिन से प्रतिदिन श्री गणेश नामावली का वाचन किया जाए तो अनेक प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।
    • रात्रि में तिल के लड्डू का भोग चंद्रमा को भी लगाएं और इसी लड्डू से व्रत खोलें।
    • माघ मास की श्री गणेश तिलकुटा चौथ की कथा पढ़ें।

    तिल चतुर्थी व्रत कथा-
    इस व्रत की पौराणिक गणेश कथा के अनुसार एक बार देवता कई विपदाओं में घिरे थे। तब वह मदद मांगने भगवान शिव के पास आए। उस समय शिव के साथ कार्तिकेय तथा गणेश जी भी बैठे थे। देवताओं की बात सुनकर शिव जी ने कार्तिकेय व गणेश जी से पूछा कि तुम में से कौन देवताओं के कष्टों का निवारण कर सकता है। तब कार्तिकेय व गणेश जी दोनों ने ही स्वयं को इस कार्य के लिए सक्षम बताया।

    इस पर भगवान शिव ने दोनों की परीक्षा लेते हुए कहा कि तुम दोनों में से जो सबसे पहले पृथ्वी की परिक्रमा करके आएगा वही देवताओं की मदद करने जाएगा। भगवान शिव के मुख से यह वचन सुनते ही कार्तिकेय अपने वाहन मोर पर बैठकर पृथ्वी की परिक्रमा के लिए निकल गए, परंतु गणेश जी सोच में पड़ गए कि वह चूहे के ऊपर चढ़कर सारी पृथ्वी की परिक्रमा करेंगे तो इस कार्य में उन्हें बहुत समय लग जाएगा।

    तभी उन्हें एक उपाय सूझा। गणेश अपने स्थान से उठें और अपने माता-पिता की सात बार परिक्रमा करके वापस बैठ गए। परिक्रमा करके लौटने पर कार्तिकेय स्वयं को विजेता बताने लगे। तब शिवजी ने श्री गणेश से पृथ्वी की परिक्रमा ना करने का कारण पूछा। तब श्री गणेश ने कहा- ‘माता-पिता के चरणों में ही समस्त लोक हैं।’

    यह सुनकर भगवान शिव ने गणेश को देवताओं के संकट दूर करने की आज्ञा दी। इस प्रकार भगवान शिव ने गणेश जी को आशीर्वाद दिया कि चतुर्थी के दिन जो तुम्हारा पूजन करेगा और रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देगा उसके तीनों ताप यानी दैहिक, दैविक तथा भौतिक ताप दूर होंगे। इस व्रत को करने से मनुष्‍य के सभी तरह के दुख दूर होंगे और उसे जीवन के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।

    वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
    निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Latest khabar Latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभाजपा नेता स्व. विजय प्रताप की धर्मपत्नी सुमन सिंह ने उपचुनाव मे जीत रखी बरकरार काग्रेंस प्रत्याशी रनसाय को लगभग 4000 मतों से किया पराजित….
    Next Article COVID19 : कोविड टीकाकरण में 160.43 करोड़ टीके लगे
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    660 पदों पर निकली भर्ती, जानिए योग्यता और आवेदन की ये पूरी प्रक्रिया…

    May 6, 2026

    मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची राजधानी, फैंस ने जबरदस्त उत्साह के साथ किया खिलाड़ियों का स्वागत, तस्वीरें वायरल…

    May 6, 2026

    सियासी तस्वीर बदली विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस के सहारे सरकार की तैयारी…

    May 6, 2026

    प्रदेश में 42 IAS अधिकारियों का तबादला, 7 जिलों के कलेक्टर बदले गए, देखें लिस्ट…

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 660 पदों पर निकली भर्ती, जानिए योग्यता और आवेदन की ये पूरी प्रक्रिया…
    • मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची राजधानी, फैंस ने जबरदस्त उत्साह के साथ किया खिलाड़ियों का स्वागत, तस्वीरें वायरल…
    • सियासी तस्वीर बदली विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस के सहारे सरकार की तैयारी…
    • प्रदेश में 42 IAS अधिकारियों का तबादला, 7 जिलों के कलेक्टर बदले गए, देखें लिस्ट…
    • हर परिस्थिति में उद्योगपतियों के साथ खड़ी सरकार, सीएम डॉ. मोहन ने व्यापारियों से किया संवाद, इन बातों पर दिया जोर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?