देश मे जल्द ही 5जी कनेक्टिविटी शुरू होने वाली है, हालांकि दो साल पहले से ही भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में 5जी कनेक्टिविटी वाले फोन आना शुरू हो गए थे। 5G स्पेक्ट्रम नीलामी के बाद अब बारी 5G नेटवर्क लॉन्च की है. टेलीकॉम कंपनियों ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. Airtel इस महीने के अंत तक 5G सर्विस लॉन्च कर सकता है, जबकि जियो ने भी जल्द ही लॉन्चिंग के संकेत दिए हैं. Vi ने अभी लॉन्च डेट की कोई जानकारी शेयर नहीं की है.
टेलीकॉम कंपनी ने 700MHz, 800MHz, 1800MHz, 3300MHz और 26GHz बैंड में स्पेक्ट्रम हासिल किए हैं. वैसे तो भारतीय बाजार में पिछले दो साल से 5G स्मार्टफोन्स लॉन्च हो रहे हैं.
पहले फ्लैगशिप सेगमेंट, फिर मिड रेंज और अब लो बजट में भी 5G स्मार्टफोन आने लगे हैं. 5G नेटवर्क से पहले मार्केट में आए 5G स्मार्टफोन कई बैंड सपोर्ट के साथ आते हैं.
ज्यादातर स्मार्टफोन्स में 4 या 5 बैंड्स (कुछ दो या तीन बैंड्स भी) का सपोर्ट मिलता है. वहीं कुछ में 11 से 12 बैंड्स का सपोर्ट मिलता है. मगर सवाल ये है कि टेलीकॉम कंपनियां किन बैंड में अपनी 5G सर्विस प्रोवाइड करेंगी.
इन बैंड्स में मिलेगा Jio 5G :
भारत में जियो टेलीकॉम इंडस्ट्री का सबसे बड़ा प्लेयर है. उसके पास सबसे ज्यादा यूजर बेस है, इसलिए उसने 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में ज्यादा पैसा खर्च किया है. जियो ने जिन 5 बैंड्स में स्पेक्ट्रम खरीदें हैं, वो 700MHz, 800MHz, 1800MHz, 3300MHz और 26GHz हैं. इस बैंड्स को उस रूप में देखें तो कंपनी ने N28, N5, N3, N77 और N258 बैंड्स में स्पेक्ट्रम खरीदें हैं. इसमें 700MHz यानी N28 बैंड में पैन इंडिया 5G सर्विस मिलेगी.
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके मौजूदा स्मार्टफोन में 5जी चलेगा या नहीं तो आपको ब्रांड के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. मॉडल को सर्च करना होगा और उसके स्पेसिफिकेशन्स पर जाना होगा. कनेक्टिविटी ऑप्शन में आप देख सकते हैं कि आपका फोन 5जी सपोर्ट करेगा या नहीं.
अगर आपके स्मार्टफोन में ऊपर दिए बैंड्स हैं तो आपको 5जी सर्विस मिलेगी. iQOO 9T कुछ दिन पहले ही लॉन्च हुआ है. स्मार्टफोन में n1, n3, n5, n8, n28, n40, n41, n77, n78 बैंड्स का सपोर्ट मिलता है. यानी इसमें आपका Jio 5G काम करेगा. Redmi K50i भा हाल ही में लॉन्च हुआ है, इसमें N1, N3, N5, N7, N8, N20, N28A, N38, N40, N41, N77, N78 बैंड्स का सपोर्ट मिलता है. इसका मतलब है कि Jio 5G इस फोन में भी चल जाएगा.