Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » WHO : आ सकता है ओमी क्रोन का नया वेरिएंट जानेअगला वेरिएंट कितना हो सकता है खतरनाक ….
    अंतरराष्ट्रीय

    WHO : आ सकता है ओमी क्रोन का नया वेरिएंट जानेअगला वेरिएंट कितना हो सकता है खतरनाक ….

    By Tv 36 HindustanJanuary 6, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    खुशखबरी के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। यूरोप में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंगलवार को चेतावनी दी है कि, दुनिया भर में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों की वजह से दुनिया में एक नया वेरिएंट आ सकता है, जो और भी ज्यादा खतरनाक है और संक्रमणकारी हो सकता है।कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वेरिएंट काफी तेजी के साथ दुनियाभर में फैल रहा है और पिछले एकहफ्ते में पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के एक करोड़ से ज्यादा नये मरीज मिले हैं और ओमिक्रॉनवेरिएंट जंगल की आग की तरफ फैल रही है, ऐसे में एक बड़ी उम्मीद ये जरूर है, कि दुनिया में हर्डइम्युनिटी आ सकती है या फिर ओमिक्रॉन वेरिएंट से इतने ज्यादा लोग संक्रमित हो जाएंगे, कि उनकेअंदर कोरोना वायरस का एंटीबॉडी पैदा हो सकता है और ये महामारी खत्म हो सकती है और इंसानीजीवन सामान्य हो सकता है, लेकिन डब्ल्यूएचओ के वरिष्ठ आपात अधिकारी कैथरीन स्मॉलवुड नेएएफपी से बात करते हुए चेतावनी दी है कि, संक्रमण की बढ़ती रफ्तार दुनिया पर विपरीत असर भीडाल सकती है।डब्ल्यूएचओ के वरिष्ठ आपात अधिकारी कैथरीन स्मॉलवुड ने कहा कि, “जितना अधिक ओमिक्रॉनफैलता है, उतना ही यह प्रसारित होता है और जितना अधिक यह फैल रहा है, उतनी ही ज्यादासंभावना इस बात की है, कि वो कहीं अपना एक नया वेरिएंट ना बना ले।” उन्होंने कहा कि, ”अबओमिक्रॉन घातक है और यह मृत्यु का कारण बन सकता है… शायद डेल्टा से थोड़ा कम, लेकिन कौनकह सकता है कि अगला वेरिएंट कैसा हो सकता है।” डब्ल्यूएचओ अधिकारी ने कहा कि, ”महामारीकी शुरुआत के बाद से यूरोप ने 10 करोड़ से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की है और2021 के अंतिम सप्ताह में 50 लाख से ज्यादा नये मरीज मिले हैं, जिसमें हमें बौना साबित कर दियाहै”।डब्ल्यूएचओ अधिकारी ने कहा कि, “हम एक बहुत ही खतरनाक चरण में हैं, हम पश्चिमी यूरोप मेंसंक्रमण दर में काफी वृद्धि देख रहे हैं, और इसका पूरा प्रभाव अभी तक स्पष्ट नहीं है”।स्मॉलवुड नेयह भी कहा कि, डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन संस्करण के साथ “व्यक्तिगत स्तर पर अस्पताल मेंभर्ती होने का जोखिम शायद कम होता है, लेकिन कुल मिलाकर, ओमिक्रॉन विश्व के लिए बेहदखतरनाक साबित हो सकता है”। उन्होंने कहा कि, ”जब आप देखते हैं कि मामलों में इतनी तेजी सेवृद्धि हुई है, तो गंभीर बीमारी वाले बहुत अधिक लोगों को ये बीमारी हुई होगी और ऐसे मरीजों कोअस्पताल में भर्ती करवाना पड़ता होगा और संभवत: बहुतों की मौत भी हो जाती होगी”। आपको बतादें कि, डब्ल्यूएचओ अधिकारी की चेतावनी के बीच ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा तोअमेरिका में 10 लाख से ज्यादा नये मरीज मिले हैं।आपको बता दें कि, नये साल के मौके पर देशों को संबोधित करते हुए डब्ल्यूएचओ के महानिदेशकटेड्रोस घेब्रेयसस ने उम्मीद जताई थी कि, वैश्विक महामारी का ‘तीव्र’ चरण इस साल समाप्त हो जानाचाहिए, बशर्ते दुनिया के हर देश वैक्सीन साझा करें और एक साथ काम करें। गुरुवार को कोरोनावायरस को लेकर रखी गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए डब्ल्यूएचओ चीफ ने हालांकि, चेतावनी भीदी थी कि, ओमिक्रॉन संस्करण से दुनिया भर कोरोना वायरस के ‘मामलों की सुनामी’ होने की संभावनाहै। लेकिन उन्होंने अपने नए साल की पूर्व संध्या के संदेश में एक उम्मीद जताई थी। डब्ल्यूएचओ प्रमुख घेब्रेयसस ने कहा था कि, ‘यदि हम वैक्सीन को लेकर असमानता को समाप्त करदेते हैं, तो हम महामारी को समाप्त कर देंगे और हम उस ‘खराब सपने’ को खत्म करने में कामयाब होजाएंगे, जिनसे हम पिछले दो सालों से गुजर रहे हैं।” डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने जोर देकर कहा कि, ये कोईमुश्किल काम नहीं है, ये पूरी तरह से संभव है। उन्होंने कहा कि, ”’जैसे ही हम महामारी के तीसरे वर्षमें प्रवेश कर रहे हैं, मुझे विश्वास है कि ये वो साल होने वाला है, जब हम कोरोना महामारी को समाप्तकर देंगे, लेकिन केवल तभी, जब हम इसके खिलाफ एक साथ लड़ेंगे।’ डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि, ”साल 2022 में सभी देशों के बीच कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकरएक समझौता होना चाहिए, जिसमें वैश्विक महामारी को लेकर वैक्सीन की पहुंच हर देश तक हो, इसेसुनिश्चित करना चाहिए और दुनिया को महामारी और महामारियों को रोकने, पता लगाने और तेजी सेप्रतिक्रिया करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, हर देश को अपने अपने यहांप्राइमरी हेल्थ केयर सुविधाएं मजबूत करने पर इस साल निवेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, ‘मेरामानना है कि, अगर इस साल हम ऐसा करने में कामयाब होते हैं, तो इस साल के अंत तक हमारीजिंदगी पहले की ही तरह सामान्य हो सकती है’।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन की बिक्री करने वाली 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार….
    Next Article मंदिर मे महिंद्रा ग्रुप ने एक CAR थार दान में दी अब इसका कौन होगा मालिक मामला पहुंचा हाई कोर्ट ….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, कलेक्टर ने कारीगरों और महिला समूहों को दिया बाजार से जोड़ने का भरोसा

    September 23, 2026

    एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-्अंगदान एवं नेत्रदान का संकल्प

    September 23, 2026

    एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, महिला स्कीट टीम ने जीता कांस्य पदक…

    September 23, 2026

    सरकार का बड़ा तोहफा भारत टैक्सी से चालकों को जीरो कमीशन व 5 लाख का बीमा, किसानों को ब्याज पर लोन…

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर कलेक्टर,सीईओ,निगमायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों ने किया रक्तदान
    • बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, कलेक्टर ने कारीगरों और महिला समूहों को दिया बाजार से जोड़ने का भरोसा
    • बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय हुनर को मिलेगा बाजार
    • बंदियों से जानी समस्याएं, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की हुई समीक्षा
    • तत्काल मिला आयुष्मान कार्ड,बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बनीं आसान स्वास्थ्य शिविर में मिला समग्र लाभ
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?