नई दिल्ली: अगले लोकसभा चुनाव में किसकी सरकार बनेगी? इसको लेकर कराए गए सर्वे के नतीजे में एक बार फिर नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनती हुई दिख रही है। एनडीए को 306 तो वहीं विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A के खाते में 193 सीटें जाती दिख रही हैं। इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वे में यह नतीजे सामने आए हैं। वहीं इसी सर्वे में अब तक के सबसे अच्छे प्रधानमंत्री कौन हैं इसको लेकर सवाल पूछे गए। यहां भी इस सर्वे के नतीजे में नरेंद्र मोदी दूसरे पूर्व प्रधानमंत्रियों के मुकाबले काफी आगे नजर आ रहे हैं।
सर्वे में अब तक देश के सबसे अच्छे पीएम कौन हैं, इस सवाल के जवाब में 43 प्रतिशत लोगों ने नरेंद्र मोदी का नाम लिया है। वहीं दूसरे नंबर पर 15 प्रतिशत लोगों ने इंदिरा गांधी गांधी का नाम लिया है। इसके अलावा अटल बिहारी वाजपेयी को 12 प्रतिशत तो वहीं मनमोहन सिंह के पक्ष में 11 फीसदी लोगों ने वोट किया। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के पक्ष में 6 फीसदी लोगों ने वोट किया।प्रधानमंत्रीवोट प्रतिशतनरेंद्र मोदी43इंदिरा गांधी15अटल बिहारी वाजपेयी12मनमोहन सिंह11जवाहर लाल नेहरू06हालांकि इस सर्वे रिपोर्ट को लेकर चुनावी विश्लेषकों का कहना है कि नरेंद्र मोदी की पॉपुलैरिटी में कोई गिरावट नहीं दिख र ही है। न 2014 में न 2019 में और अब नहीं।
हालांकि इस सर्वे के नतीजों में ऐसे सवालों में Age फैक्टर का भी अहम रोल होता है। अभी के जो युवा वोटर्स हैं जिनकी उम्र 18 से 25 साल के बीच है शायद उन्होंने दूसरे प्रधानमंत्रियों को वैसे नहीं देखा। Age फैक्टर के हिसाब से तुलनात्मक नतीजे अलग-अलग आते हैं।इस सर्वे में NDA सरकार के कामकाज से क्या संतुष्ट हैं इस सवाल के जवाब में 59 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया। वहीं 19 फीसदी लोग असंतुष्ट नजर आए। इस सर्वे के मुताबिक आज चुनाव हुए तो एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनते नजर आ रहे हैं।
