Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अक्सर शादी के बाद महिलाओं का वजन क्यों बढ़ने लगता है सीनियर डॉक्टर ने बताए 5 बड़े कारण जाने यहां से…
    समाचार

    अक्सर शादी के बाद महिलाओं का वजन क्यों बढ़ने लगता है सीनियर डॉक्टर ने बताए 5 बड़े कारण जाने यहां से…

    By Tv 36 HindustanJuly 21, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– यह समाज द्वारा बनायी गयी एक संस्था है जिसकी जड़ें बहुत मजबूत है। शादी के बाद चाहे महिला हो या पुरुष, दोनों के जीवन में कई बदलाव आते हैं। महिलाओं का पूरा परिवार, जिम्मेदारियां और जीवनशैली सब बदल जाता है, जिसका असर उनके शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य पर देखा जा सकता है। शादी के बाद महिलाओं का वजन भी बढ़ने लगता है। उनके बढ़ते वजन के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा बताती हैं कि यह समस्या आजकल आम होती जा रही है। शादी के बाद उन महिलाओं का वजन भी बढ़ने लगता है जो पहले बिल्कुल स्लिम और छरहरी हुआ करती थी। ज्यादातर महिलाओं का वजन निम्न कारणों से बढ़ने लगता है –

    स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही
    ऐसा देखा गया है कि आमतौर पर शादी से पहले लड़कियां अपने वजन के प्रति काफी सचेत रहती हैं और शादी होते ही वह अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो जाती हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि वो जिम्मेदारियों में इतनी उलझ जाती हैं कि कोशिशों के बावजूद रोजाना एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं।

    सामाजिक तथा सांस्कृतिक मान्यताएं
    हमारे समाज में कई जगहों पर ऐसी मान्यताएं भी हैं कि शादी के बाद बहु का वजन बढ़ना शुभ शगुन होता है और यह सुख- समृद्धि का संकेत होता है। इसी वजह से शादी के बाद कुछ घरों में महिलाओं को अच्छे से खिलाया-पिलाया जाता है। खूब घी, पकवान, मीठी चीजों के सेवन से धीरे धीरे उनका वजन बढ़ता जाता है।

    डेली डाइट में परिवर्तन
    शादी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ने के पीछे उनके आहार में होने वाला परिवर्तन भी होता है। महिलाएं नयी नयी शादी होने पर अक्सर वही खाना बनाती हैं जो उनके ससुरवालों को खाने में पसंद हो और फिर वो टेस्टी खाना बनाने के चक्कर में अत्यधिक मात्रा में तेल, मसाले, घी, चीनी आदि का प्रयोग करती हैं। इस प्रकार उनका खुद का डाइट भी बदल जाता है और वजन पर उसका असर दिखना शुरू हो जाता है।

    हार्मोनल चेंजेज
    शादी के बाद महिलाओं की लाइफ में बहुत सारे परिवर्तन आते हैं जिनमे उनकी सेक्स लाइफ में आने वाले बदलाव भी शामिल है। सेक्सुअली एक्टिव होने के कारण कई बार उन्हें गर्भनिरोधक गोलियां भी लेनी पड़ती हैं जिसकी वजह से वजन बढ़ता है।

    स्ट्रेस
    शादी के बाद एक लड़की के जीवन में कई नए बदलाव आते हैं जिसमे ढलना उनके लिए मुश्किल होता है लेकिन हर महिला अपनी तरफ से घर और बाहर दोनों जगह की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने की कोशिश करती है। इसी उलझन में वह तनाव का शिकार हो जाती है। नए रिश्तों को समझना और सबको साथ लेकर चलने का तनाव उन्हें कई बार स्ट्रेस ईटिंग के लिए मजबूर करता है। ऐसी स्थिति में शादी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है।

    शादी के बाद अपने बढ़ते वजन को महिलाएं कैसे कम कर सकती हैं?
    डॉ चंचल शर्मा बताती हैं कि अगर महिलाएं थोड़ी सजग हो जाए और कुछ बातों का ध्यान रखें तो शादी के बाद भी अपना वजन नियंत्रित रख सकती हैं।

    सबसे पहले महिलाओं को अपना एक रूटीन बनाना चाहिए जिसमे कम से कम 30 मिनट नियमित एक्सरसाइज शामिल हो। इस रूटीन को उन्हें स्ट्रिक्टली मानना चाहिए।

    महिलाओ को शादी के बाद भी अपनी डाइट का ध्यान रखना चाहिए और उन चीजों से परहेज करना चाहिए, जिसके सेवन से वजन बढ़ सकता है।

    आपको भरपूर नींद लेनी चाहिए। नींद पूरी करने से स्ट्रेस कम होता है और आप फ्रेश महसूस करती हैं फिर आप नयी ऊर्जा के साथ अपना काम अच्छे तरीके से कर सकती हैं।

    अगर आपको ऐसा महसूस होता है कि अचानक से वजन ज्यादा बढ़ गया है साथ ही शरीर में अन्य बदलाव भी आ रहे हैं तो एक बार किसी एक्सपर्ट से परामर्श लें।

    Post Views: 710

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज गुरु पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान, रोग-दोष समेत इन समस्याओं से मिलेगी निजात…
    Next Article संजय सिंह ने फिर दोहराया, जेल में केजरीवाल को मारने की हो रही साजिश, कहा- हत्या के प्रयास का दर्ज कराएंगे मुकदमा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    रजत जयंती अवसर पर 121 वरिष्ठजनों का सम्मान एवं 729 जीवन सहायक उपकरणों का वितरण

    December 24, 2025

    कैदियों की सुविधों, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा…

    December 24, 2025

    बांग्‍लादेश में हिंदुओं के प्रति हिंसा से प्रदेश में भी गहरायी सियासत, दिग्‍विजय के बयान पर भाजपा ने किया पलटवार…

    December 24, 2025

    नए साल से बदल जाएगा ट्रेनों का समय, 1 जनवरी से लागू होगी ये नई समय सारिणी…

    December 24, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रजत जयंती अवसर पर 121 वरिष्ठजनों का सम्मान एवं 729 जीवन सहायक उपकरणों का वितरण
    • कैदियों की सुविधों, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा…
    • बांग्‍लादेश में हिंदुओं के प्रति हिंसा से प्रदेश में भी गहरायी सियासत, दिग्‍विजय के बयान पर भाजपा ने किया पलटवार…
    • नए साल से बदल जाएगा ट्रेनों का समय, 1 जनवरी से लागू होगी ये नई समय सारिणी…
    • बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?