Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अमेरिकी डॉलर क्यों है दुनिया के सबसे मजबूत करेंसी; जानिए….
    शीर्ष आलेख

    अमेरिकी डॉलर क्यों है दुनिया के सबसे मजबूत करेंसी; जानिए….

    By Tv 36 HindustanMay 16, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । जब भी आप दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहले आपके मन में अमेरिकी डॉलर का नाम आता होगा। अमेरिकी डॉलर को अमेरिका के साथ दुनिया के कई छोटे देश भी अपनी मुद्रा के रूप में उपयोग करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर डॉलर कैसे दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी बना।अमेरिका में पहली बार पेपर करेंसी का इस्तेमाल 1690 में शुरू हुआ। उस समय इसका इस्तेमाल केवल मिलिट्री के खर्चों को पूरा करने के लिए किया जाता था। इसके बाद 1785 में अमेरिका करेंसी के आधिकारिक साइन डॉलर का चयन किया गया।

    समय के साथ अमेरिकी डॉलर में बदलाव आता चला गया और मौजूदा डॉलर की छपाई अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की स्थापना के बाद 1914 में शुरू हुई।गोल्ड स्टैंडर्डफेडलर रिजर्व एक्ट के जरिए 1913 में फेडरल रिजर्व बैंक की स्थापना हुई थी। इससे पहले अलग-अलग बैंक की ओर से इश्यू किए गए बैंकनोट से ही अमेरिका में मॉनेटरी सिस्टम चलता था। 1913 वहीं साल था, जब अमेरिका ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की नंबर वन अर्थव्यवस्था बन गया था।

    हालांकि, इस दौरान भी ब्रिटेन का दुनिया के कारोबार में बोलबाला था और ब्रिटिश पाउंड में ही ज्यादातर कारोबार होता था।इस समय ज्यादातर देश गोल्ड स्टैंडर्ड के जरिए अपनी करेंसी को सपोर्ट करते थे। गोल्ड स्टैडर्ड के तहत कोई देश उतनी ही करेंसी छाप सकता था, जितना उसके पास गोल्ड हो। जब 1914 पहला विश्व युद्ध छिड़ा, तब बहुत से देशों ने अपने मिलिट्री के खर्चों को पूरा करने के लिए गोल्ड स्टैंडर्ड को छोड़ दिया और उनकी करेंसी की वैल्यू में गिरावट आने लगी।

    हालांकि, ब्रिटेन ने इस दौरान गोल्ड स्टैंडर्ड को छोड़ा नहीं था।ब्रिटेन ने गोल्ड स्टैंडर्ड को आर्थिक कारणों से 1931 मे छोड़ दिया, जिसने पाउंड में कारोबार करने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापारियों के बैंक खातों को नष्ट कर दिया। वहीं, इस दौरान कई देशों ने डॉलर के प्रभुत्व वाले यूएस बॉन्ड को खरीदना शुरू किया। इसके बाद अमेरिकी डॉलर की स्वीकार्यता पाउंड से ज्यादा हो गई। ब्रेटन वुड्स समझौतावर्ल्ड वार 2 के शुरू होते ही अमेरिका ब्रिटेन के नेतृत्व वाले एलाइड ग्रुप का मुख्य हथियारों का आपूर्तिकर्ता देश बन गया था।

    उन सभी देशों की ओर से अमेरिका को गोल्ड में भुगतान किया गया था। इसका परिणाम हुआ कि युद्ध खत्म होने तक दुनिया का ज्यादातर गोल्ड अमेरिका के हाथ में आ चुका था।इसके बाद एलाइड ग्रुप के 44 देशों के प्रतिनिधि अमेरिका के न्यू हैम्पशायर के ब्रेटन वुड्स में मिले, इसमें एक प्रणाली पर तैयार की गई, जिससे किसी भी देश को नुकसान न हो। इसमें फैसला लिया गया कि दुनिया की मुद्राओं को सोने से नहीं बल्कि अमेरिका डॉलर से आंका जाएगा, क्योंकि ये सोने से जुड़ा हुआ था।

    इसे ब्रेटन वुड्स समझौते के रूप में जाना गया। इसमें दुनिया के केंद्रीय बैंकों के अधिकार क्षेत्र भी तय किए गए और डॉलर एवं अपने देश मुद्राओं के बीच एक्सचेंज रेट को फिक्स करेंगे।गोल्ड स्टैडर्ड से लेकर ब्रेटन वुड्स समझौते के कारण अमेरिकी डॉलर धीरे-धीरे दुनिया की मजबूत करेंसी बन गई और कई देशों द्वारा इसे अपने विदेशी मुद्रा भंडार में रखा जाने लगा, जिसने डॉलर को और ताकतवर बनाया।

    इस कारण अमेरिकी डॉलर की मांग इतनी बढ़ गई कि राष्ट्रपति रिडर्ड निक्सन को इसे पूरा करने के लिए डॉलर को गोल्ड से डी-लिंक करना पड़ा। इसी कारण डॉलर में फ्लोटिंग एक्सचेंज रेट शुरू हुआ। आज प्रतिदिन डॉलर के बदलने वाले दाम इसी का परिणाम है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपपीता खाने के फायदे हैं तो हैं कुछ नुकसान भी…
    Next Article दुल्हन की मांग में सिंदूर भरते समय दूल्हे की एक गलती से टूट गई शादी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    721 साल बाद ऐतिहासिक भोजशाला में शुक्रवार को आज पहली बार गूंजेंगे इस मां के जयकारे…

    May 22, 2026

    वंदे मातरम्’ पर नई बहस, आखिर क्यों कुछ मुस्लिम संगठन कर रहे विरोध…

    May 22, 2026

    आज शुक्रवार के अचूक उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से दूर होगी धन की परेशानी…

    May 22, 2026

    आज का राशिफल वृश्चिक सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत बाकी राशि वाले रहें सावधान….

    May 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 721 साल बाद ऐतिहासिक भोजशाला में शुक्रवार को आज पहली बार गूंजेंगे इस मां के जयकारे…
    • वंदे मातरम्’ पर नई बहस, आखिर क्यों कुछ मुस्लिम संगठन कर रहे विरोध…
    • आज शुक्रवार के अचूक उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से दूर होगी धन की परेशानी…
    • आज का राशिफल वृश्चिक सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत बाकी राशि वाले रहें सावधान….
    • गांव-शहर में ये संकट नहीं होना चाहिए, मुख्यमंत्री साय ने दिए सख्त निर्देश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?