नई दिल्ली;– बढ़ती उम्र, खराब लाइफस्टाइल और शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण आजकल हड्डियों से जुड़ी समस्याएं बहुत ही आम बात हो गई हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हड्डियों से जुड़ी प्रोब्लेम्स से बचने के लिए सही खान-पान और कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ को अपनी डाइट में शामिल कर इससे निजात पा सकते हैं।
इसके अलावा, ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल कर भी आप हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप अपनी डेली रूटीन में शामिल कर हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं।
डाइट में शामिल करें ये ड्राई फ्रूट्स
किशमिश का करें सेवन
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में किशमिश को शामिल करें। किशमिश में बोरॉन नाम का मिनरल पाया जाता है, जो हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। बोरॉन शरीर को कैल्शियम और विटामिन-D को प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने में मदद करता है।
अंजीर का सेवन
हड्डियों के लिए किशमिश के अलावा अंजीर का सेवन भी फायदेमन्द बताया गया है। अगर आप अपनी हड्डियों को बुढ़ापे तक मजबूत रखना चाहते हैं, तो सूखे अंजीर का सेवन शुरू करें। अंजीर कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स माना जाता है।
बता दें कि आधा कप अंजीर में लगभग उतना ही कैल्शियम होता है, जितना एक कप दूध में। इसके अलावा अंजीर में पोटेशियम भी पाया जाता है जो शरीर से कैल्शियम के नुकसान को रोकता है।
अखरोट का सेवन
अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होता है। यह हड्डियों में सूजन को कम करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। अखरोट खाने से हड्डियों मजबूत होती है।
बादाम का सेवन
आयुर्वेद में हड्डियों के लिए बादाम को वरदान बताया गया है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन-ई पाया जाता है। कैल्शियम जहां हड्डियों के घनत्व को बढ़ाता है, वहीं इसमें मौजूद मैग्नीशियम शरीर को कैल्शियम सोखने में मदद करता है। रोजाना सुबह भीगे हुए 5-6 बादाम खाने से हड्डियां मजबूत होती है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।
काजू का सेवन
काजू में मैग्नीशियम और कॉपर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मैग्नीशियम हड्डियों के लचीलेपन और बनावट को सुधारता है, जबकि कॉपर जोड़ों को मजबूती देने वाले कोलेजन का निर्माण करता है। लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।
