Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या सरोज पांडेय के लिए कोरबा लोकसभा की डगर वाकई में आसान रहेगी, जानिए कोरबा लोकसभा का समीकरण…
    Uncategorized

    क्या सरोज पांडेय के लिए कोरबा लोकसभा की डगर वाकई में आसान रहेगी, जानिए कोरबा लोकसभा का समीकरण…

    By Tv 36 HindustanMarch 3, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ! कोरबा। आम चुनाव की तैयारियां देश भर के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी शुरू हो गयी है। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में कोरबा और बस्तर पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों की पैनी नजर है। ऐसे में कोरबा लोकसभा के लिए पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के नाम पर पार्टी ने अपनी मुहर लगा दी है। पार्टी के इस फैसले से कार्यकर्ताओं में खासा रोष और अंतर्कलह व्याप्त है। पार्टी कार्यकर्ता अभी से ही पैराशूट कैंडिडेट को टिकट देने पर साल 2009 के आम चुनाव में करूणा शुक्ला की करारी हार का हवाला दे रहे है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यहीं है कि क्या सरोज पांडेय के लिए कोरबा लोकसभा की डगर वाकई में आसान रहेगी ? या फिर बीजेपी के इस फैसले पर कांग्रेस एक बार फिर अपनी जीत सुनिश्चित करने में कामयाब होगी ?

    लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। बीजेपी कांग्रेस के साथ ही अन्य पार्टियां चुनावी रण में उतरने के लिए कमर कस चुकी है। ऐसे में पार्टी हाईकमान चुनावी रण में प्रत्याशियों को उतारने के लिए लगातार मंथन कर रही है। इस बार बीजेपी जहां 400 के पार का नारा दे रही है। वहीं विपक्षी दल एक जुट होकर एनडीए को सत्ता से बाहर करने की जुगत में लगी हुई है। बात करे छत्तीसगढ़ की तो यहां की 11 सीटों में 9 सीटों पर मौजूदा वक्त में बीजेपी का कब्जा है, जबकि कोरबा और बस्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस काबिज है।

    ऐसे में आगामी आम चुनाव में बीजेपी जहां कोरबा और बस्तर सीट जीतकर 11 में से 11 सीट पीएम मोदी की झोली में डालने की रणनीति पर काम कर रही है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस इन दोनों सीटों को बचाते हुए अन्य सीटों पर जीत दर्ज करने की जुगत में लगी हुई है। ऐसे में बीजेपी ने आज कोरबा लोकसभा सीट से पूर्व राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय को अपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी है। बीजेपी की दमदार महिला नेत्रियों में शामिल सरोज पांडेय का नाम सामने आने के बाद एक तरफ पार्टी संगठन जहां कोरबा सीट जीतने को लेकर आश्वस्त है।

    वहीं दूसरी तरफ कोरबा और कोरिया जिला के कार्यकर्ता पार्टी के इस फैसले से नाखुश नजर आ रहे है। पार्टी द्वारा टिकट फाइनल करने से पहले ही पार्टी के ग्रुपों में स्थानीय कैंडिडेट की उपेक्षा कर पैराशूट प्रत्याशी उतारने का विरोध शुरू हो गया था। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बकायदा ग्रुपों में साल 2009 के लोकसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए बाहर प्रत्याशी होने के बाद भी करूणा शुक्ला को कोरबा से टिकट देना बड़ी हार की वजह बताया जा रहा है। पार्टी के व्हाट्स एप्प ग्रुपों में कार्यकर्ता बकायदा स्थानीय प्रत्याशी की उपेक्षा करने से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरने की बात कह रहे है।

    ऐसे में टिकट की घोषणा होने के बाद एक तरफ जहां संगठन कोरबा लोकसभा सीट को जीतने का दावा कर रहा है। वहीं कार्यकर्ता और टिकट की दावेदारी कर रहे प्रत्याशी हताश और निराश नजर आ रहे है। ऐसे में यदि समय रहते पार्टी इस डैमेज को कंट्रोल नही कर पाती है, तो इसका नुकसान आगामी लोकसभा चुनाव में साफ देखा जा सकता है।

    कोरबा लोकसभा का क्या है समीकरण……!कोरबा लोकसभा की बात करे तो यह तीन जिलों के 8 विधानसभा क्षेत्रों से मिलकर बना है। इस लोकसभा में कोरबा जिला की 4 विधानसभा, कोरिया जिला की 3 और जीपीएम जिला का मरवाही विधानसभा शामिल है। मौजूदा वक्त में 8 विधानसभा क्षेत्र में 6 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है, जबकि रामपुर विधानसभा में कांग्रेस और पाली-तानाखार विधानसभा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का कब्जा है। विधानसभा सीटों पर बीजेपी की बढ़त के बाद भी पार्टी के बड़े नेताओं और स्थानीय प्रत्याशियों को नजर अंदाज करना बीजेपी को महंगा पड़ सकता है। वहीं कोरिया जिला पिछले लंबे समय से अपने क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी की मांग करते आ रहा है। लेकिन बीजेपी द्वारा पिछले तीन चुनाव में बाहर या फिर कोरबा से प्रत्याशी का नाम फाइनल करती आ रही है। ऐसे में यदि सरोज पांडेय के नाम पर पार्टी की मुहर लगने से कार्यकर्ताओं में पैराशूट कैंडिडेट के नाम पर उत्साह गिरने की बात कही जा रही है, जिसका सीधा नुकसान बीजेपी को होने की संभावना अभी से जतायी जा रही है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसलमान खान ने बताया, करीना कपूर ने इस तरह दिया था उन्हें धोखा…..
    Next Article दुनिया का सबसे ऊंचा कब्रिस्तान है इस जगह पर….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया गहरा शोक…

    April 6, 2026

    इन जिलों से नशीली सामग्री और हथियार मिले ऑपरेशन निश्चय, के तहत कइ टीमों ने अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश; 46 वारंटियों को पकड़ा…

    April 6, 2026

    भाजपा का 47वां स्थापना दिवस आज मुख्यमंत्री साय करेंगे प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण; सप्ताहभर चलेंगे…

    April 6, 2026

    माता-पिता से मिली पत्नी की संपत्ति पर पति का कोई अधिकार नहीं हाईकोर्ट का…

    April 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जानापाव में बनेगा भव्य ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’, सीएम ने किया 17.50 करोड़ की सौगात का ऐलान…
    • सस्पेंड करा दूंगा अगर रिश्वत मांगने के आरोपों से घिरे अधिकारी को नेता की धमकी…
    • चुनाव बढ़िया बनाइए PM ने चुनावी रण के बीच लिया झालमुड़ी का आनंद…
    • करीब इतने मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई…
    • ये है दुनिया के 7 सबसे बड़े कर्ज में डूबे हुए देश कौन; जानिए अमेरिका-चीन से लेकर भारत तक पर किसके सिर कितने का है लोन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?