नई दिल्ली:- दरअसल, सोशल मीडिया पर नए साल से पुराने चेकबुक काम में नहीं आ पाएंगे, ऐसा कहा जा रहा था। ये मैसेज तेजी से वायरल हो रहा था जिसके बाद अब RBI ने मामले में संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया ‘X’ पर इस सूचना की पूरी सच्चाई बयां की है।
सोशल मीडिया पर पुराने चेकबुक को लेकर क्या कहा जा रहा है
दरअसल, सोशल मीडिया पर पुराने चेकबुक को लेकर कहा जा रहा है कि नए साल यानी 1 जनवरी 2027 से नई सुरक्षा फीचर्स वाली चेक बुक लाई जाएगी।
अब भारतीय रिजर्व बैंक ने पोस्ट कर जानकारी दी कि सोशल मीडिया पर ये फेक न्यूज फैलाई जा रही है, जिस पर भरोसा न करें। केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा CTS चेक बुक में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है और ऐसे संदेश भ्रामक हैं। इन पर कतई भरोसा न करें।
