
अरमान रज़ा सरगुज़ा
अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोशियशन के द्विसुत्रीय अनिश्चितकालीन आंदोलन के दौरान हरेली त्योहार के अवसर पर आंदोलनरत कर्मचारी अनोखे अंदाज में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। अनिश्चितकालीन आंदोलन से सरगुजा सहित पूरे जिले में स्कूल व सभी शासकीय कार्यालयों में काम काज ठप्प है। इस अवसर पर मैनपाट के कर्मचारियों ने स्टेडियम ग्राउंड में हरियाली का पर्व हरेली मनाया। सभी शिक्षक परंपरागत विधि से नागर और जुआ की पूजा अर्चना की। साथ ही गांव के बैगा को अपनी मांगों के संदर्भ में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद गेड़ी रैली निकाल कर महगाईं भत्ता व गृह भाड़ा भत्ता बधाई जाने की मांग की। इसके बाद बालक छात्रा वास में वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए टीचर्स एसोशियशन के कमलेश सिंह ने कहा कि हरेली त्योहार के अवसर पर हमने विधिवत पूजा अर्चना कर पूरे प्रदेश के किसानों सहित आम जनों के सुख समृद्धि की कामना करते हुए छत्तीससगढ़ के समूचे कर्मचारियों के लिए 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग की है। कमलेश सिंह ने कहा कि सरकार को हम यह संदेश देना चाहते हैं कि हम आपके ही अंग है हमसे बेरुखी सही नहीं हैं। हमारी मांगो को जल्द पूरा करें ताकि हम काम पर लौट सके। एसोशियशन कि ब्लाक अध्यक्ष रमेश यागिक ने कहा कि आंदोलन से पूरे प्रदेश की व्यवस्था चरमरा गई है पर सरकार पर कोई फर्क नही पड़ा है। फेडरेशन के ब्लाक अध्यक्ष श्याम सुंदर भारद्वाज ने कहा कि हम काम पर जाना चाहते है पर मांगो को अनसुना कर सरकार हमें काम पर जाने से रोक रही है। आज पूरे प्रदेश में जो हालात हैं उसकी जिम्मेदार केवल सरकार है। श्री भारद्वाज ने भी सरकार से मांगो को जल्द पूरा करने की मांग की है। इस अवसर पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी, विशाल गुप्ता सहित मोजसम खान,धनन्जय वर्मा अनूप गुप्ता , नारायण वैभव ,अनिल प्रधान , सत्य प्रकाश गुप्ता, जय वर्धन , रफेल बेक, बालिचरन यादव, रमेश तिवारी ,तृप्ति उजन,राजकुमारी बघेल,सुरुचि खलखो, गंगारानी, प्रतिमा नामदेव , अंजना कुजूर ,अरुणा नाग, मंजू भगत,एडलिन खेस,शोभनाथ यादव, उदय , सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।
हरेली तिहार मनाकर डी ए की मांग
गेड़ी चढ़कर महंगाई भत्ता मांगा
वृक्षारोपण
गांव के बैगा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन