कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगे. इसके लिए राहुल आज नई दिल्ली से पटना के लिए रवाना हो गए. (IST)अपने परिवार को चलाना ही मकसदः रविशंकर प्रसादविपक्षी दलों की बैठक पर निशाना साधते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बैठक में ये कौन जुट रहे हैं, इनका केवल एक ही उद्देश है नरेंद्र मोदी का विरोध.
मोदी जैसे मजबूत प्रधानमंत्री बनते हैं तो उसका असर अमेरिका में दिखता है. इन लोगों की राजनीति का एक ही उद्देश्य है और वो है अपने परिवार का चलाना.23 Jun 2023 10:04 AM (IST)PM पद का उम्मीदवार भी तय हो जाएगाः JDU नेता नीरजविपक्ष की बैठक पर जनता दल यूनाइटेड के नेता नीरज कुमार ने पटना में कहा कि बीजेपी मोदी चालीसा में इतिहास भी भूल गई है. पीवी नरसिम्हा राव, मनमोहन सिंह, एचडी देवेगौड़ा आदि क्या पहले से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे? पीएम तय हो जाएगा पहले विपक्षी दलों की बैठक में आपकी (बीजेपी) राजनीति का डेथ वारंट तैयार होगा.
रविशंकरविपक्षी दलों की आज शुक्रवार को होने वाली बैठक से पहले बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने व्यंग्य कसते हुए कहा, “नीतीश कुमार 2024 के लिए बारात सजा रहे हैं पटना में. बारात में तो दूल्हा भी होता है पर इस बारात का दूल्हा कौन है? हर कोई उनको ही प्रधानमंत्री पद का दावेदार कह रहा है.” (कई नेता गुरुवार को ही पटना पहुंचेविपक्ष दलों के नेताओं की आज की बैठक में टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी एक दिन पहले ही गुरुवार को पटना पहुंच गए. उनके साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी पटना पहुंचे.
()परिवार की तरह मिलकर चुनाव लड़ेंगेः ममताविपक्षी दलों की बैठक से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी और एनडीए के खिलाफ विपक्षी दलों के नेता एक परिवार की तरह मिलकर चुनाव लड़ेंगे.केंद्र में पिछले 9 साल से सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने से रोकने की मुहिम में कई विपक्षी दल एकजुट होने की कोशिश में लगे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी को कड़ी चुनौती देने के इरादे से विपक्षी गुट आज शुक्रवार को गहन चिंतन करने वाले हैं. इस अहम बैठक को लेकर कई दिग्गज नेता पटना पहुंच चुके हैं.