Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महिलाओं को मिलेंगे 1 लाख सालाना, 30 लाख नौकरियां,MSP कानून,कांग्रेस ने घोषणापत्र में किये बड़ी बड़ी बातें…
    News

    महिलाओं को मिलेंगे 1 लाख सालाना, 30 लाख नौकरियां,MSP कानून,कांग्रेस ने घोषणापत्र में किये बड़ी बड़ी बातें…

    By Tv 36 HindustanApril 5, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- कांग्रेस पार्टी ने आज शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिस न्याय पत्र नाम दिया गया है. ये मेनिफेस्टो 5 ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ पर आधारित है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में घोषणापत्र जारी किया. इसके अगले दिन जयपुर और हैदराबाद में जनसभाएं आयोजित की जाएंगी जिनमें पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे.

    घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष पी चिदंबरम ने कहा, “हम जम्मू-कश्मीर को तुरंत पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करेंगे. हम लद्दाख के जनजातीय क्षेत्रों को शामिल करने के लिए संविधान की छठी अनुसूची में संशोधन करेंगे. पाकिस्तान के साथ जुड़ाव मूल रूप से सीमा पार आतंकवाद को समाप्त करने की उसकी इच्छा और क्षमता पर निर्भर करता है.

    उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस अग्निपथ योजना को खत्म कर देगी और सेना, नौसेना और वायु सेना द्वारा अपनाई जाने वाली सामान्य भर्ती प्रक्रियाओं पर लौट आएगी जो हमारे सैनिकों के लिए आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देगी.

    पी चिदंबरम ने कहा, लद्दाख में चीनी घुसपैठ और 2020 में गलवान झड़प ने दशकों में भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा झटका दिया. 19 जून 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी ने चीन को क्लीन चिट दे दी जिससे हमारी बातचीत की स्थिति काफी कमजोर हो गई. 21 दौर की सैन्य-स्तरीय वार्ता के बावजूद, चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करना जारी रखा है और भारतीय बलों को पूर्वी लद्दाख में 2,000 वर्ग किमी के क्षेत्र के बराबर 65 गश्त बिंदु में से 26 तक पहुंच से वंचित कर दिया है. डोकलाम में चीनी निर्माण से सिलीगुड़ी कॉरिडोर को खतरा है जो पूर्वोत्तर भारत को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है. औपचारिक राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति के अभाव के कारण नीति निर्धारण तदर्थ और व्यक्तिगत हो गया है. विस्तृत विचार-विमर्श के बाद कांग्रेस एक व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति जारी करेगी.

    उन्होंने आगे कहा, “रक्षा मंत्री का परिचालन निर्देश सशस्त्र बलों की युद्ध योजना को निर्धारित करता है. यूपीए सरकार ने आखिरी निर्देश 2009 में जारी किया था. हमारी मौजूदा दो मोर्चों की चुनौती से निपटने के लिए कांग्रेस एक नया ऑपरेशनल निर्देश लाएगी.

    कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या

    कांग्रेस के घोषणा पत्र की बड़ी बातों की अगर बात की जाए तो इसमें केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरियां, गरीब परिवार की महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना, जाति जनगणना, एमएसपी को कानूनी दर्जा, मनरेगा मजदूरी 400 रुपए, जांच एजेंसियों का दुरुपयोग रोकने और PMLA कानून में बदलाव का ऐलान किया गया है. साथ ही सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की भी घोषणा की है. 

    कांग्रेस के अनुसार, उसका घोषणापत्र पार्टी के पांच न्याय – ‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’- पर आधारित है. पार्टी ने ‘युवा न्याय’ के तहत जिन पांच गारंटी की बात की है उनमें 30 लाख सरकारी नौकरियां देने और युवाओं को एक साल के लिए प्रशिक्षुता कार्यक्रम के तहत एक लाख रुपये देने का वादा शामिल है. 

    कांग्रेस के घोषणापत्र में किन चीजों की है गारंटी

    कांग्रेस ने ‘हिस्सेदारी न्याय’ के तहत जाति जनगणना कराने और आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा खत्म करने की ‘गारंटी’ दी है. पार्टी ने ‘किसान न्याय’ के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा, कर्ज माफी आयोग के गठन तथा जीएसटी मुक्त खेती का वादा किया है. कांग्रेस ने ‘श्रमिक न्याय’ के तहत मजदूरों को स्वास्थ्य का अधिकार देने, न्यूनतम मजूदरी 400 रुपये प्रतिदिन सुनिश्चित करने और शहरी रोजगार गारंटी का वादा किया है. साथ ही ‘नारी न्याय’ के अंतर्गत ‘महालक्ष्मी’ गारंटी के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को एक-एक लाख रुपये प्रति वर्ष देने समेत कई वादे किए हैं.

    कांग्रेस का अभियान

    घोषणा पत्र जारी होने के पहले कांग्रेस ने घर-घर गारंटी अभियान की शुरुआत की थी. इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता अगले कुछ हफ्तों तक पूरे भारत में 8 करोड़ परिवारों को ये गारंटी कार्ड बाटेंगे जिन्हें 14 अलग-अलग भाषाओं में छापा गया है.

    Post Views: 0

    30 lakh jobs chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india MSP law Raipur Today latest news Today news Women will get Rs 1 lakh annually
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article50% की आरक्षण सीमा खत्म करने का कांग्रेस ने किया चुनावी वादा,घोषणा पत्र में किये ये ऐलान..
    Next Article चालू वित्त वर्ष की हुई पहली एमपीसी बैठक,आरबीआई गवर्नर ने एमपीसी बैठक के फैसलों का किया एलान,जाने पूरी बातें..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में शुरू होगा ‘राशन एटीएम’ अब फिंगरप्रिंट से मिलेगा अनाज, लंबी लाइनों से मिलेगी राहत…

    April 16, 2026

    सांस्कृतिक चेतना का महाकुंभ, ओंकारेश्वर में ‘एकात्म पर्व’ के जरिए अद्वैत दर्शन को वैश्विक मंच देंगे सीएम…

    April 16, 2026

    सोने से पहले बस 2 मिनट करें ये प्रार्थना, बदल जाएगी किस्मत, प्रेमानंद जी ने दिया जीवन बदलने वाला ये मंत्र…

    April 16, 2026

    सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, सीएम ने सौंपी खुशियों की चाबी…

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में शुरू होगा ‘राशन एटीएम’ अब फिंगरप्रिंट से मिलेगा अनाज, लंबी लाइनों से मिलेगी राहत…
    • सांस्कृतिक चेतना का महाकुंभ, ओंकारेश्वर में ‘एकात्म पर्व’ के जरिए अद्वैत दर्शन को वैश्विक मंच देंगे सीएम…
    • सोने से पहले बस 2 मिनट करें ये प्रार्थना, बदल जाएगी किस्मत, प्रेमानंद जी ने दिया जीवन बदलने वाला ये मंत्र…
    • सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, सीएम ने सौंपी खुशियों की चाबी…
    • सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, सीएम ने सौंपी खुशियों की चाबी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?