इंदौर:- शादी एक पवित्र रिश्ता होता है, जिसमें दो लोग जिंदगी भर साथ देने का वादा करते हैं। आज के दौर में शादी के कई सालों बाद पति-पत्नी के बीच तलाक होना चौंकाता नहीं है, लेकिन हम दुनिया की सबसे छोटी शादी के बारे बताएंगे! यह कुवैत में हुई थी, जो मात्र 3 मिनट तक की टिक पाई थी।
इंडिपेंडेंट इंडी की एक रिपोर्ट के अनुसार एक कपल ने शादी के तीन मिनट बाद तलाक ले लिया। दरअसल, शादी के बाद दुल्हे ने दुल्हन का अपमान कर दिया था, जिससे उसको गुस्सा गया।
शादी के बाद कपल कोर्ट से बाहर निकले थे। इस दौरान दुल्हन को लड़खड़ा कर गिर पड़ी। ऐसे में दुल्हे ने पत्नी को संभाला नहीं, बल्कि उसको बेवकूफ कह दिया। यह बात उसको काफी बुरी लगी। उसने खुद को अपमानित महसूस किया।
महिला ने क्रोध में आकर जज को बताई बात…
महिला ने गुस्से में जज के पास पहुंचकर तलाक की मांग की। जज भी यह देख हैरान रह गया, क्योंकि कुछ मिनट पहले ही कपल कोर्ट से बाहर गया था। जज ने महिला से कारण पूछा, तो उसने अपने साथ हुई घटना को बताया। जज भी महिला की बात से सहमत हुआ। उसने तीन मिनट की शादी को खत्म कर दिया। इस तरह यह देश की सबसे छोटी शादी बन गई।
सोशल मीडिया पर महिला को मिला समर्थन
2019 में हुई यह घटना फिर से सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बन गई है। लोग इस घटना के बारे तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने महिला का समर्थन करते हुए लिखा है कि दूल्हे को अपने व्यवहार में नरमी रखनी चाहिए थी। महिला ने बिल्कुल सही कदम उठाया, क्योंकि उसको जिंदगी भर अपमानित होना पड़ता।
