Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा विशेष फल देने वाली मानी गई है
    ज्योतिष

    बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा विशेष फल देने वाली मानी गई है

    By Tv 36 HindustanFebruary 4, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस तिथि पर देवी सरस्वती की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि बंसत पंचमी तिथि पर मां सरस्वती की पूजा करने से वे जल्दी प्रसन्न होती है। इस बार बसंत पंचमी का पर्व 5 फरवरी, शनिवार के दिन मनाया जाएगा।  मान्यता है बसंत पंचमी के दिन ही बुद्धि, ज्ञान और विवेक की जननी माता सरस्वती  प्रगट हुई थीं, इस कारण से हर वर्ष उत्साह के साथ देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। वैसे तो कई मौकों पर मां सरस्वती की पूजा-आराधना की जाती हैं लेकिन बसंत पंचमी के दिन मां की पूजा विशेष फल देने वाली मानी गई है…।
    ????बसंत पंचमी के दिन मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन संस्कार, कोई नई विद्या आरंभ करना, कोई नया काम शुरू करना, अन्नप्राशन संस्कार, गृह प्रवेश या अन्य कोई शुभ काम करना अच्छा माना जाता है…।।

    ✡️मां सरस्वती की पूजा का मुहूर्त–:
    बसंत पंचमी की तिथि की शुरुआत 5 फरवरी यानी  शनिवार को सुबह 3:48 बजे से होगी और यह 6 फरवरी यानी रविवार को सुबह 3:46 बजे खत्म होगी…,
    वहीं पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07:19 मिनट से 09:50 तकउसके उपरांत 11:15 से दोपहर 12:40 मिनट तक रहेगा…*
    इस दिन सिद्ध योग शाम 5 बजकर 40 मिनट तक बना हुआ है. पंचांग के अनुसार इस दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा…।।

    ????इस दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान करें, इस दिन पीले रंग पहनने का खास महत्व हैं और पीले फूलों से मां सरस्वती की पूजा की जाती है. इसके साथ ही उन्हें पीले वस्त्र भी भेंट किए जाते हैं. मां सरस्वती को केसर युक्त खीर या पीले चावल का भोग लगाएं।।

    वसंत पचंमी पर कुछ विशेष उपाय करने से देवी सरस्वती की कृपा हम पर बनी रहती हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं–:

    1. वसंत पंचमी पर मां सरस्वती देवी को केसर मिश्रित खीर या मीठे पीले चावल का भोग लगाएं। पहले इसका भोग देवी सरस्वती को लगाएं उसके बाद कन्याओं को खिलाएं।
    2. वसंत पंचमी की सुबह स्नान आादि करने के बाद तुलसी की माला से इस मंत्र का 108 बार जाप करें-: ॐ ह्रीं ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नमः।
    3. वसंत पंचमी पर गरीब कन्याओं को पीले रंग के कपड़ों का दान करें। ये भी देवी सरस्वती की कृपा पाने का अचूक उपाय है।
    4. वसंत पंचमी पर देवी सरस्वती को पीले फूलों की माला अर्पित करें।
    5. देवी सरस्वती को पीले या सफेद वस्त्र अर्पित करें और मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।
    6. निर्धन बच्चों को पढ़ाई की सामग्री जैसे- पुस्तकें, कॉपी, पेन आदि का दान करें। इससे भी देवी सरस्वती प्रसन्न होती।।
    7. बसंत पंचमी के दिन गाय को गुड़ और चने की दाल खिलाएं।

    ????बसंत पंचमी के दिन क्या नहीं करना चाहिए–:
    ????बसंत पंचमी के दिन भूलकर भी काले, नीले या अन्य रंग बिरंगे वस्त्र नहीं धारण करने चाहिए। दरअसल मान्यता है माता सरस्वती का जब अवतरण हुआ था तब ब्रह्मांड की आभा पीली थी,सबसे पहले पीली आभा के दर्शन हुए थे और माता सरस्वती को पीला रंग प्रिय है। इसलिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।

    ????बसंत पंचमी के दिन मांस-मंदिरा,लहसुन, प्याज जैसे तामसिक भोजन से दूरी बनाकर रखें। इस दिन सात्विक भोजन ग्रहण करें।

    ????बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की आराधना की जाती है इसलिए इस दिन मन में कोई भी गलत विचार न लाएं और न ही किसी व्यक्ति को अपशब्द कहें।

    ????बसंत पंचमी के दिन बिना स्नान किए किसी भी चीज का सेवन न करें। इस दिन स्नान करके मां सरस्वती की पूजा करें इसके बाद ही कुछ ग्रहण करें।

    ????बसंत पंचमी के दिन पेड़-पौधों की कटाई-छटाई भी न करें, क्योंकि इस दिन से बसंत ऋतु का भी आगमन होता है।इसलिए उसका सम्मान करने के लिए वृक्षों को काटने से बचना चाहिए।।

    या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता।
    या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना॥
    या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।
    सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥

    अर्थ— :
    जो विद्या की देवी भगवती सरस्वती कुन्द के फूल, चंद्रमा, हिमराशि और मोती के हार की तरह धवल वर्ण की हैं और जो श्वेत वस्त्र धारण करती हैं, जिनके हाथ में वीणा-दण्ड शोभायमान है, जिन्होंने श्वेत कमलों पर आसन ग्रहण किया है तथा ब्रह्मा, विष्णु एवं शंकर आदि देवताओं द्वारा जो सदा पूजित हैं, वही संपूर्ण जड़ता और अज्ञान को दूर कर देने वाली मां सरस्वती हमारी रक्षा करें।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभूपेश बघेल को अपनी बिरादरी से बहिष्कृत कर दें किसान- विष्णुदेव साय
    Next Article आपने कभी बादल फटते हुए देखा है अगर नहीं तो वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर क्यों 36 गुण मिलने के बाद भी टूट जाते हैं रिश्ते कुंडली मिलान से पहले जरूर देखें ये 2 दोष…

    May 9, 2026

    आज के राशिफल आज का दिन खास शनि देव की कृपा से इन राशियों की खुलेगी किस्मत…

    May 2, 2026

    May 2, 2026

    आज का दिन किस राशि के लिए रहेगा शुभ पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल…

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • PM मोदी ने आखिर ऐसा क्यों कहा पेट्रोल-डीजल बचाएं, वर्क फ्रॉम होम करें हमारे पास बड़े-बड़े तेल के कुएं नहीं…
    • इन ऐप्स के सहारे फैल रहा आतंक, कश्मीर से चौंकाने वाला खुलासा…
    • दुनिया में बढ़ते ईंधन संकट पर PM अलर्ट, देशवासियों से बोले- अब ये काम करना होगा…
    • देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : सीएम साय…
    • अब इस जिले होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?