: यामाहा ने 125cc हाइब्रिड स्कूटर्स की 3 लाख यूनिट्स को रिकॉल किया है. रिकॉल किए गए स्कूटर्स को 1 जनवरी 2022 से 4 जनवरी 2024 के बीच बनाया गया है. इन्हें इमीडिएट तौर पर रिकॉल किया गया है. इस रिकॉल का मकसद ब्रेक लिवर फंक्शन में आ रही परेशानी को रिजॉल्व करना है.दरअसल, कंपनी के Ray ZR 125 Fi Hybrid और Fascino 125 Fi Hybrid स्कूटर (जनवरी 2022 के बाद बने) के ब्रेक लिवर फंक्शन में परशानी सामने आई थी, जिसे सही करने के लिए कंपनी ने रिकॉल का फैसला किया. इस परेशानी को फिक्स करने के लिए पार्ट रिप्लेसमेंट फ्री-ऑफ-कॉस्ट होंगे. यानी, ग्राहकों को इसके लिए कोई पैसा नहीं देना होगा.
क्या आपका स्कूटर भी रिकॉल हुआ?अगर आपने 1 जनवरी 2022 से 4 जनवरी 2024 के बीच बने Yamaha Ray ZR 125 Fi Hybrid और Fascino 125 Fi Hybrid में से कोई भी स्कूटर खरीदा है तो इसका मतलब है कि आप रिकॉल में शामिल है और आपको अपना स्कूटर डीलरशिप ले जाना होगा. हालांकि, अगर आपके स्कूटर की मेकिंग इस समय अवधि से अलग है तो आप रिकॉल से बाहर हैं.
यामाहा की ओर से कहा गया है कि रिकॉल की एलिजिबिलिटी वेरिफाई करने के लिए ग्राहक यामाहा मोटर वेबसाइट (https://www.yamaha-motor-india.com/) के सर्विस सेक्शन पर जा सकते हैं. यहां ‘SC 125 Voluntary Recall’ पर जाएं और अपने व्हीकल का चेसिस नंबर भरें. ऐसा करने पर ग्राहकों को आगे क्या करना है, उसकी जानकारी मिल जाएगी.
