Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » योगी सरकार का युवाओं को तोहफा, जानें किसे मिलेगा फ्री स्मार्टफोन-टैबलेट
    राजनीति

    योगी सरकार का युवाओं को तोहफा, जानें किसे मिलेगा फ्री स्मार्टफोन-टैबलेट

    By Tv 36 HindustanDecember 25, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छात्र-छात्राओं को 1 करोड़ स्मार्टफोन और टैबलेट बांटने की योजना है

    yogi


    नई दिल्ली, 25 दिसंबर। यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार युवाओं को खास तोहफा देने जा रही है. सरकार फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन स्कीम 2021 का आगाज आज से शुरू करने वाली है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित करेंगे. आज इस योजना के पहले चरण की शुरुआत हो रहीं है. इसमें अलग-अलग शहरों के एक लाख छात्रों को मुफ्त स्मार्टफोन और टैबलेट दिया जाएगा. इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करना है. गौरतलब है कि भाजपा यूपी में 20 लाख युवा मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने की रणनीति बनाई है.
    पहले चरण में सीएम योगी लखनऊ में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी ईकाना स्टेडियम में स्कूल पास करने वाले और अलग अलग प्रोफेशनल कोर्स के विद्यार्थियों को फ्री मोबाइल और टैबलेट देंगे. सीएम योगी के इस कार्यक्रम में राज्य के हर जिले से बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं उपस्थि​त होंगे. यूपी की योगी सरकार का लक्ष्य इस योजना के तहत छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित करने के साथ 1 करोड़ स्मार्टफोन और टैबलेट बांटने का है.
    इस पर विपक्ष भाजपा पर हमलावर है. पूर्व सीएम अखिलेश यादव का कहना है कि यह काम सबसे पहले उनकी सरकार ने किया. उन्होंने युवा पीढ़ी को लैपटाप थमाकर पढ़ाई के नए तरीकों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की. योगी सरकार के बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करने को लेकर एक करोड़ युवाओं को मुफ्त स्मार्ट मोबाइल फोन और टैबलेट देने का ऐलान किया है. इस योजना के जरिए पहले चरण में आज 60 हजार मोबाइल फोन और 40 हजार टैबलेट का वितरण किया जाना है. सीएमओ के बयान के अनुसार पहले चरण में अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे एमए, बीए, बीएससी, आईटीआई, एमबीबीएस, एमडी, बीटेक, एमटेक, पीएचडी एमएसएमई और कौशल विकास आदि के पाठ्यक्रमों के छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी.

    कौन हैं योग्य उम्मीदवार

    यूपी सरकार की इस स्कीम का फायदा उन उम्मीदवार को मिलेगी जो उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी हैं और जिनकी दसवीं और बारहवीं में 65 प्रतिशत या उससे अधिक अंक आए हैं. रजिस्ट्रेशन से लेकर स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण तक ये पूरी व्यवस्था निशुल्क है. इसके लिए कहीं भी कोई पैसा खर्च नहीं करना है.आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के विशेष सचिव कुमार विनीत के अनुसार डिजि शक्ति पोर्टल पर 38 लाख से ज्यादा युवाओं का रजिस्ट्रेशन अब तक हो चुका है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से लावा, सैमसंग और एसर जैसी कई मशहूर कंपनियों को मोबाइल और टैबलेट की आपूर्ति के लिए आर्डर दिए गए हैं.

    Post Views: 0

    #diesel #petrol america Assam Bhupsh Baghel Bilashpur Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected Covid Covid 19 Vaccination COVID19 COVID19 VACCINE Covidrecovery found in gift to the youth Health Health Coin Health Ministry Healthcarefacilities Help Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district know who lockdown Lockdowninchhattisgarh Omicron patients PM Narendra modi Police Raigarh smartphone tablet will get free Yogi government
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleओमीक्रान से छुटकारा के लिये दरगाह में की गयी दुआ
    Next Article छत्तीसगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के भांजे और जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह सहित 10 लोगों के खिलाफ FIR जाने क्या है पूरा मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में जेन-जी पर सरकार का बड़ा फोकस; युवाओं के जरिए नाराज मतदाताओं को साधने की रणनीति तेज…

    October 6, 2026

    प्रदेश में बढ़ी गर्मी, मानसून की विदाई का दौर जारी; अगले दिनों में बारिश के आसार…

    October 6, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला टी-20 , यहां आमने-सामने होंगी दोनों टीमें…

    October 6, 2026

    स्विट्जरलैंड के साथ भारत की बड़ी डील, 5 अहम समझौतों से मजबूत होगी साझेदारी…

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में जेन-जी पर सरकार का बड़ा फोकस; युवाओं के जरिए नाराज मतदाताओं को साधने की रणनीति तेज…
    • प्रदेश में बढ़ी गर्मी, मानसून की विदाई का दौर जारी; अगले दिनों में बारिश के आसार…
    • भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला टी-20 , यहां आमने-सामने होंगी दोनों टीमें…
    • स्विट्जरलैंड के साथ भारत की बड़ी डील, 5 अहम समझौतों से मजबूत होगी साझेदारी…
    • “वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों की अनदेखी 28 वृद्धजनों के लिए बंद रहा सम्मान के मंच का दरवाजा कलेक्टर से शिकायत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?