
रायपुर:- रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा अस्पताल में निशुल्क स्पाइन एवं ऑर्थोपेडिक्स पर स्वास्थ्य परामर्श शिविर लगाया गया है। इस शिविर के अलग-अलग मरीजों के 16 से 20 डॉक्टर शामिल होंगे और लोगों को स्वास्थ्य के बारे में परामर्श देंगे

विशेषज्ञ और फीजियोथेरैपी निशुल्क परामर्श दिया जाएगा । स्वास्थ्य एवं हड्डी रोग के विशेषज्ञ डॉ . विशाल कुंदन स्पाइन सर्जन बॉम्बे हॉस्पिटल एवं लीलावती हॉस्पिटल डॉ . उमेश श्रीकांथा स्पाइन सर्जन एस्टर सी एम आई हॉस्पिटल , बैंगलोर डॉ . विकास टंडन स्पाइन सर्जन इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर , नई दिल्ली डॉ . नंदन मराठे स्पाइन सर्जन चैतन्य स्पाइन क्लिनिक , मुंबई डॉ . तुषार अग्रवाल स्पाइन सर्जन शेल्बी हॉस्पिटल , अहमदाबाद आर्थोपेडिक्स आस्था हॉस्पिटल , मुंबई डॉ . हेतल चीनीवाला अर्थरोस्कोपी एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन बॉम्बे हॉस्पिटल डॉ . नीरज वसावड़ा डॉ . मनीन्द्र भूषण स्पाइन सर्जन श्री नारायणा हॉस्पिटल गर्दन , कमर या पीठ का दर्द अथवा साइटिका आर्थराइटिस की वजह से चलने फिरने में तकलीफ कोई भी पुराना फ्रैक्चर सिकलिंग की वजह से जॉइंट का ख़राब हो जाना . हीप , नी या शोल्डर आदि इस शिविर में शामिल होने के लिए पंजीयन कराने 70245-00330 मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है।

अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीनियर ऑर्थोपैडिक सर्जन डॉ. सुनील खेमका ने बताया कि जिम में वजन उठाने से स्पाइन की डिस्क खिसकने का खतरा बढ़ जाता है। अचानक ज्यादा वजन उठाने की बजाय धीरे-धीरे वजन बढ़ाएं। वजन उठाने के पहले बैक मसल्स की एक्सरसाइज करें। मोबाइल में बात करते समय वजन न उठाएं। डिस्क खिसकने से स्पाइन की क्षमता प्रभावित होती है और लोग गंभीर रूप से चोटिल हो सकते हैं।