नई दिल्ली। लोग अक्सर अपने जीवन में आर्थिक तंगी से परेशान रहते हैं जिसके कारण उन्हें कई तरह की परेशानियां झेलने पड़ते हैं वह चाहे लाख कोशिश कर ले लेकिन जीवन में पैसों की कमी पूरी नहीं होती जिससे उनके घर में कलेश बने रहते हैं, लेकिन ज्योतिषी शास्त्र में आर्थिक तंगी से निपटने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से मां नाराज मां लक्ष्मी आप पर अपनी कृपा बरसा सकते हैं और आपके जीवन के आर्थिक तंगी दूर कर सकती है
नमक के उपाय-उतार सकते हैं नजर का दोषअगर किसी को नजर लगी हुई हो और वह व्यक्ति धीरे-धीरे पीला पड़ता जा रहा हो तो आप एक मुट्ठी भरकर नमक लें. इसके बाद नजर से पीड़ित बच्चे या व्यक्ति पर उसे सिर से लेकर पांव तक 7 बार उतारें. फिर उस नमक को पास में बहते हुए किसी जल में प्रवाहित कर दें. कहा जाता है कि इस उपाय से नजर उतर जाती है.
राहु-केतु को कर सकते हैं शांतराहु- केतु को सबसे क्रोधी ग्रह माना जाता है. मान्यता है कि ये एक बार जिसकी कुंडली में विराजमान हो जाएं, उसका जीवन नरक बना देते हैं. ऐसे में अगर राहु-केतु आपको परेशान कर रहे हों तो घर के बाथरूम की खिड़की में एक कटोरी नमक भरकर रख दें. करीब 15-20 दिनों तक इस नमक को हर रोज बदलते रहें. साथ ही पुराने नमक बहते पानी में प्रवाहित करते रहें. कहा जाता है कि इस उपाय से राहु-केतु शांत हो जाते हैं.
पारिवारिक क्लेश कर सकते हैं दूरजब घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है तो उसका असर परिवार में भी दिखने लगता है. इसकी वजह से पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आने लगती है. साथ ही पारिवार के दूसरे सदस्यों के साथ भी कलह बढ़ जाती है. जिस घर में ऐसी परिस्थितियां हों, वहां पर किसी की भी मानसिक शांति भंग हो सकती है. इस समस्या से राहत पाने के लिए आप घर में नमक मिले जल का छिड़काव करें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ेगा और परिवार में एका होगी.