Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आप भी हमेशा इन 5 जगहों पर धन खर्च करने से न हटे पीछे, दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगी कमाई…
    समाचार

    आप भी हमेशा इन 5 जगहों पर धन खर्च करने से न हटे पीछे, दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगी कमाई…

    By Tv 36 HindustanDecember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :– आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन में मार्गदर्शक का काम करती हैं. उन्होंने जीवन के प्रत्येक पहलुओं पर अपने विचार दिए हैं. अगर कोई भी इंसान उनके बताए मार्ग पर चलता है तो उसे जरूर लाभ मिलता है. चाणक्य ने अपने जीवन में धन के सही इस्तेमाल करने की बात कही है. उन्होंने बताया है कि कुछ जगह धन खर्च करने से कभी भी परहेज नहीं करना चाहिए. इन जगहों पर धन खर्च करने से धन में और भी बढ़ोतरी होती है. आइए जानते हैं कि आचार्य चाणक्य ने धन खर्च करने की ऐसी कौन सी जगहें बताए हैं.

    गरीब और असहाय लोगों की मदद
    आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताए हैं कि व्यक्ति को गरीब और असहाय लोगों की मदद करने के लिए जरूर आगे आना चाहिए. जो लोग कमजोर और बेसहारा व्यक्ति की आर्थिक रूप से मदद करते उन्हें धन की कभी भी कमी नहीं होती है.

    बीमार लोगों की मदद में आए आगे
    आचार्य चाणक्य ने कहा है कि इंसान को बीमार व्यक्ति की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए. अपने सामर्थ्य के हिसाब से व्यक्ति की हर संभव मदद करनी चाहिए, क्योंकि आपकी मदद से अगर किसी के घर में खुशहाली आती है तो भगवान की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी और धन-धान्य की कभी भी कमी नहीं होगी.

    बच्चों की पढ़ाई में खर्च करने से न हटें पीछे
    आचार्य चाणक्य के मुताबिक बच्चों की पढ़ाई में धन खर्च करने में कंजूसी नहीं दिखानी चाहिए. बच्चों की शिक्षा पर धन खर्च में ज्यादा सोच-विचार नहीं करनी चाहिए, क्योंकि शिक्षा पर खर्च धन कभी भी खराब नहीं होता है. भविष्य में खर्च का दोगुना वापस मिलता है.

    धार्मिक खर्च के लिए न हटें पीछे
    आचार्य चाणक्य की नीतियों के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को धार्मिक कामों के लिए धन खर्च में पीछे नहीं हटना चाहिए. अपने सामर्थ्य के आधार पर दान जरूर करना चाहिए, क्योंकि धार्मिक जगहों पर दान करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है. इससे बेसहारा और दुखियारे लोगों को भोजन मिल जाता है.

    समाज सेवा में जरूर लगाए धन
    व्यक्ति को अपने धन का कुछ हिस्सा जरूर समाज सेवा के लिए खर्च करना चाहिए. समाज सेवा के अंतर्गत किसी स्कूल, अस्पताल या समाजोपयोगी संस्था के निर्माण के लिए खर्च करना शामिल होता है. इससे आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी और आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा.

    Post Views: 1,585

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजमानत पर सुनवाई से पहले ही पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा, जल्द शिकंजे में होगा सुशील सिंघानिया…
    Next Article क्या वेटिंग टिकट कैंसिल करने पर चार्ज नहीं लेगा रेलवे,रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया जवाब, समझें IRCTC की रिफंड पॉलिसी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में लू का कहर, रायपुर से दुर्ग तक रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का असर ,जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत…

    April 22, 2026

    चुनाव आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय निर्वाचन आगंतुक कार्यक्रम-2026 के दूसरे चरण का किया शुभारंभ…

    April 22, 2026

    भारत की ब्रह्मोस की बराबरी करने चला ये देश इस एयर लॉन्च्ड क्रूज मिसाइल का किया परीक्षण…

    April 22, 2026

    TET विवाद में यहां कीसरकार का बड़ा कदम;सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की रिव्यू पिटीशन, लाखों शिक्षकों को राहत की उम्मीद…

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • छत्तीसगढ़ में लू का कहर, रायपुर से दुर्ग तक रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का असर ,जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत…
    • चुनाव आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय निर्वाचन आगंतुक कार्यक्रम-2026 के दूसरे चरण का किया शुभारंभ…
    • भारत की ब्रह्मोस की बराबरी करने चला ये देश इस एयर लॉन्च्ड क्रूज मिसाइल का किया परीक्षण…
    • TET विवाद में यहां कीसरकार का बड़ा कदम;सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की रिव्यू पिटीशन, लाखों शिक्षकों को राहत की उम्मीद…
    • भारत में LPG संकट से बदला रसोई का ट्रेंड; इतने वर्षों में नहीं बिके ,उतने इंडक्शन चूल्हे, सिर्फ मार्च में लोगों…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?