त्रिलोचन चक्रवर्ती,
जिले में अवैध कारोबारियों सट्टा, शराब, जुआ, कबाड़ में अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी के मार्गदर्शन में नगर निरीक्षक चिरमिरी के के शुक्ला द्वारा टीम भेज कर अवैध कारोबार में अंकुश लगाने एवं उचित कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था इसी तारतम्य में चौकी प्रभारी कोरिया सउनि चेतन राजवाड़े थाना चिरमिरी अपने हमराह स्टाफ को साथ लेकर पता तलाश से हेतू निकले थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिला की रामेश्वर दास मानिकपुरी अपने मोटरसाइकिल एच एफ डिल्क्स में महुआ शराब लेकर 09 नंबर गेलहापानी की ओर आ रहा है रामेश्वर नाम का व्यक्ति जो आदतन शराब परिवहन कर बेचने का सक्रिय कार्य करता है
मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर तत्काल गवाहों को तलब कर रवाना होकर गवाहों के साथ घेराबंदी कर आरोपी रामेश्वर दास मानिकपुरी उर्फ राम पिता घासीदास जाति पनिका उम्र 27 वर्ष निवासी निवासी स्कूल दफाई गेलहापनी चिरमिरी जिला कोरिया के कब्जे से अपने मोटरसाइकिल अपने मोटरसाइकिल हीरो एच एफ डिल्क्स क्रमांक सीजी 16 सीएल 4860 में अवैध महुआ शराब 38.5 लीटर बिक्री हेतु परिवहन करते रखा मिला रामेश्वर के कब्जे से महुआ शराब रखना पाए जाने से आरोपी से महुआ शराब एवम घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जब्त कर आरोपी रामेश्वर को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है संपूर्ण कार्यवाही में आरक्षक विश्वनाथ सिंह, रमेश यादव, अंबुज सिंह का योगदान रहा ।