असम। इन दिनों असम में बाढ़ और भूस्खलन के कारण वहां लोगों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है। 27 जिलों में भयंकर तबाही मची हुई है। चारों ओर कीचड़ ही कीचड़ है। लोगों के घर तबाह हो चुके हैं। 7.18 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी पर बुरा असर पड़ा है। कई लोग बाढ़ में बह गए। फसलें बर्बाद हो गई। बता दें कि 14 जिलों में 359 राहत शिविर और वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं। यहां पर 12 हजार से ज्यादा बच्चे और 80 हजार से ज्यादा लोगों ने शरण ले रखी है।
इसी बीच चर्चा हो रही है एक महिला आईएएस अधिकारी की। जिसने दफ्तरों में बैठकर मीटिंग करने के बजाय लोगों की मदद करने के लिए ग्राउंड पर जाकर हालातों का जायजा लेने शुरू किया। जानें पूरा मामला कछार जिले की उपायुक्त IAS कीर्ति जल्ली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। देखा जा सकता है कि इसमें उन्होंने साड़ी पहन रखी है और वो बड़े ही साधारण तरीके से हालातों का जायजा लेती देखी जा सकती है।
वो लोगों की मदद करने के लिए, उनकी दिक्कतें सुनने के लिए सीधे जमीन पर उतर गई। बता दें कि उनकी एक फोटो और सामने आई थी। जिसमें वो नाव में बैठी हैं और बाढ़ प्रभावित हालातों का जायजा लेने जा रही हैं। वो बताती हैं कि लोकल लोगों का कहना है कि बीते 50 वर्षों से ही वो इसी तरह से बाढ़ से परेशान होते चले आ रहे हैं। ऐसे में बतौर अधिकारी वो अपने काम को बेहतरी से करने के लिए ग्राउंड पर गई थीं। इतना ही नहीं, आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने उनकी एक फोटो को शेयर किया है।
इस फोटो में वो एक स्थानीय महिला के साथ खड़ी हैं। लोगों ने जब यह तस्वीरें देखी तो उन्हें यह नेक काम बहुत पसंद आया। यूजर्स ने उनकी सराहना की।