
पंजाब। आदमी का वक्त बदलते समय नहीं लगता। क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहे है। पुराने केस में सजा सुनाने के बाद पटियाला कोर्ट में सिद्धू ने आत्मसमर्पण जिसके बाद उन्हें पटियाला सेंट्रल जेल में बंद कर दिया गया है। सिद्धू की जेल में पहली रात बेहद भारी बताई जा रही है। बड़े बंगले में सुविधाओं के साथ रहने वाले सिद्धू जेल में असुविधाओं के साथ रहना पड़ रहा है।
जेल आने से बचने के लिए पहले सिद्धू ने सीने में दर्द का बहाना बनाया था लेकिन कोई काम नहीं आया। बताया जा रहा है ,सिद्धू जेल का खाना नहीं खा रहे है। उन्होंने खाने से इंकार कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक घर या फिर बहार से उनके लिए बहार से खाना आ रहा है। पहली दिन रात में सिद्धू को सोने में दिक्कत आई। बताया जा रहा सिद्धू को जेल में मच्छरो ने सोने नहीं दिया। पूरी रात परेशान रहे।
सूत्रों के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को जेल में एक टेबल, एक कुर्सी, दो पगड़ी, एक अलमारी, एक कंबल, तीन सेट अंडरवियर, दो तौलिए, एक मच्छरदानी, एक पेन, एक नोटबुक, एक जोड़ी जूते दिए गए। पटियाला सेंट्रल जेल में उन्हें दो चादरें, चार जोड़ी कुर्ता-पायजामा और दो तकिए के कवर भी दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि कैदी नंबर 241383 को बैरक नंबर 7 में रखा गया है।
सजायाफ्ता कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू अगर अच्छे आचरण और जेल अधिकारियों का प्रदर्शन करते हैं और पंजाब सरकार उन्हें विशेष छूट देती है तो उन्हें आठ महीने से भी कम समय जेल में बिताना पड़ सकता है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक साल के कठोर कारावास की सजा सुनाए गए सिद्धू को जेल फैक्ट्री में काम करने के एवज में सजा में 48 दिन की छूट स्वत: मिल जाएगी। एक जेल अधिकारी ने कहा, “एक दोषी को प्रति माह चार दिन की छूट मिलती है, जिसमें पहले तीन महीने का प्रशिक्षण भी शामिल है, जहां उसे भुगतान नहीं मिलता है।