
नई दिल्ली : कोरोना संक्रमण की वजह से ट्रेन में मिलने वाली काफी सुविधाएं बंद हो गई थी। जिसके चलते यात्रियों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। हाल ही में भारतीय रेलवे ने 1015 ट्रेनों में ये सुविधाएं वापस से शुरू कर दी है। रेलवे ने कोरोना काल में बेडरोल की सुविधा बंद कर दी थी जो कि मार्च से शुरू कर दी गई है। IRCTC के बेड रोल फिर से देने के फैसले के बाद एसी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को चादर, कंबल, तकिया और छोटे तौलिए देने की सुविधा फिर से शुरू हो गई है। अगर आपने AC में रिजर्वेशन करवाया है तो एक बार चेक कर लें कि आपकी ट्रेन में बेडरोल की सुविधा मिल रही है या नहीं। इसके लिए आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट irctc.co.in पर जाकर देख सकते हैं।