Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » हैरान कर देगी पुनर्जन्म की ये कहानी, 4 साल की बच्ची ने बताई चौंकाने वाली बात…जानकर आप भी रह जाएंगे दंग  …
    Uncategorized

    हैरान कर देगी पुनर्जन्म की ये कहानी, 4 साल की बच्ची ने बताई चौंकाने वाली बात…जानकर आप भी रह जाएंगे दंग  …

    By Tv 36 HindustanJanuary 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उदयपुर : पुनर्जन्म की बात होते बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म करन अर्जुन दिमाग में आ जाती है. अगर यही हकीकत में हो जाए तो होश उड़ाने वाली बात होगी. लेकिन, उदयपुर संभाग के राजसमंद जिले में ऐसा ही कुछ हुआ है. राजसमंद के परावल गांव की रहने वाली 4 साल की किंजल ने अपने आप को ऊषा बताया है. ऊषा वो है जो राजसमंद जिले के ही पिपलांत्री गांव में रहती थी और किचन में काम करने दौरान जलने से उसकी मौत हो गई थी. किंजल ने अपने परिवार को ये तक कह दिया कि उसका गांव पिपलांत्री है और उसे जलने के बाद एम्बुलेंस यहां छोड़कर गई. इसके अलावा भी अन्य बातें उसने कही हैं. इसके बाद जब परिवार के लोग ऊषा के घर गए तो उसने सभी को पहचान लिया जिसे देख सब हैरान रह गए कि 4 साल की बच्ची जो गांव से बाहर नहीं निकली वो ये सब कैसे जानती है. हालांकि, ये सब बातें किंजल ने अपने परिवार में सामने ही कही हैं, अन्य किसी से बात नहीं कर पा रही है.

    यहां से शुरू होती है कहानी
    राजसमंद के नाथद्वारा के पास परावल गांव में रतन सिंह चूंडावत रहते हैं जिनकी 5 बेटियां है, जिनमें सबसे छोटी 4 साल की किंजल है. रतन सिंह का कहना है कि पिछले एक साल से उसकी बेटी किंजल अपने भाई से मिलने की बात कर रही थी जबकि भाई नहीं है. इस बात पर ध्यान नहीं दिया गया. करीब 2 माह पहले किंजल को मां दुर्गा ने अपने पापा को बुलाने की कहा तो किंजल कहती है मां तो पिपलांत्री में रहती हैं (पिपलांत्री में ऊषा रहती थी). यही नहीं, ये भी कहा कि वो ऊषा है किंजल नहीं.

    डॉक्टर के पास ले गए पिता 
    इसके आगे मां ने पूछा तो उसने कहा कि मेरे भाई और माता-पिता पिपलांत्री में रहते हैं. जल गई थी तो एम्बुलेंस यहां छोड़कर गई. हम दो भाई-बहन हैं और पाप ट्रैक्टर चलाते हैं. पिता रतन सिंह ये बात सुनकर किंजल को डॉक्टर के पास ले गए लेकिन कोई बीमारी नहीं बताई. जब यह बात फैली और मृतक ऊषा के भाई पंकज के पास पहुंची तो वो किंजल के गांव परावल पहुंचा. लोग बता रहे हैं कि किंजल ने जैसे पंकज को देखा तो वो खुश हो गई. पंकज ने अपने माता-पिता की फोटो दिखाई तो किंजल पहचान गई, फिर रोने लगी.दोनों परिवारोंं में अच्छा रिश्ता हो गया है |
    ऊषा की मां गीता पालीवाल ने मीडिया से बात करते कहा कि 14 जनवरी को किंजल को लेकर पिपलांत्री आई. घर ऐसे आई जैसे कि वो बरसों से यहीं रह रही थी. घर के बाहर ऊषा ने एक फूल का पौधा लगाया था. किंजल ने पूछा की फूल का पौधा कहां गया. परिवार ने कहा कि एक सप्ताह पहले ही हटाया था. गीता पालीवाल ने आगे बताया कि ऊषा की शादी हो गई थी और उसके दो बच्चे भी है. इस घटना के बाद दोनों परिवारों में अच्छा रिश्ता हो गया है. किंजल अपने घर परावल ही रहती है और ऊषा के परिवार के सदस्यों से बातचीत करती है.
    ज्योतिषाचार्य ने कही ये बात 
    मामले को लेकर ज्योतिषाचार्य डॉ भगवती शंकर व्यास का कहना है कि पुनर्जन्म की कहानी संभव हो सकती है. पिछले जन्म में किए गए पुण्यों के आधार पर कई लोगों में 10 वर्ष की उम्र तक भी स्मृति रहती है और धार्मिक पुराणों में इसका जिक्र है |

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleकांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची सीएम भूपेश बघेल सहित इन नेताम का भी नाम शामिल देखें पूरी डिटेल….
    Next Article Строительство Композитных Бассейнов Compass Pools Под Ключ
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

    October 28, 2026

    प्रेग्नेंसी न ठहरने से परेशान था कपल, जांच में पता चली ऐसी कमी कि पति बोला-आखिर मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ…

    September 24, 2026

    देवशयनी एकादशी पर शाम को इस दिशा में जलाएं दीया, श्रीहरि विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा सुख-समृद्धि के बनेंगे योग…

    July 25, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया गहरा शोक…

    April 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जरूरी सूचना राजधानी में 16 नवंबर से बदल जाएगा मेट्रो का टाइम टेबल, घर से निकलने से पहले देख लें नया शेड्यूल…
    • अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- भारत समिट में दुनिया के सामने देश को बदनाम किया…
    • प्रदेश में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी…
    • मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…
    • नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?