
बेमेतरा: थाना क्षेत्र में कंप्यूटर ट्रेनिंग देने के बहाने 50 से ज्यादा युवाओं से 10-10 हजार रुपए ठग कर भाग निकले ट्रेनिंग देने वाले। दो आरोपी हैं जो मुख्य रूप से कवर्धा के हैं और बेमेतरा के एक गांव सिंघौरी में किराए पर कोचिंग सेंटर चलाने के लिए हॉल लिए थे। वहां 6से 7गांव के युवक युक्तियों को कम्प्यूटर ट्रेनिंग के बहाने उनसे 10-10 हजार रुपए ठग लिए और भाग निकले आरोपी का नाम रितिक व रूखमणी पैसा को वापस मांगने पर दे देते धमकी हैं और बोलते थे उल्टा तुम लोग फस जाओगे इसलिए कई स्टूडेंट्स शिकायत के लिए डरते थे।
बेमेतरा थाना TI प्रेम प्रकाश अवधिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस जांच करने के लिए शनिवार को सिंघौरी के उस ट्रेनिंग हॉल में गए थे, वहां कोई दस्तावेज नहीं मिले। ट्रेनिंग सेंटर में गए थे बस वहां खुर्सी टेबल ही पड़ा मिला। बेमेतरा की पुलिस ने कवर्धा पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है जल्द ही आरोपी पुलिस के हिरासत में होंगे।