Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सेवा, सुशासन और विकास’ के 12 साल, रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी की तारीफ में कही ये बड़ी बात
    समाचार

    सेवा, सुशासन और विकास’ के 12 साल, रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी की तारीफ में कही ये बड़ी बात

    By Tv36 HindustanJune 9, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:–:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास और सुशासन का एक नया अध्याय देखा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ‘सेवा’ को शासन का मूल मंत्र बनाते हुए प्रशासन को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनकेंद्रित बनाया। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में यह सुनिश्चित किया गया कि सरकार की योजनाओं और विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

    रक्षा मंत्री ने कहा कि इस दौरान देश ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छुआ है, जिससे भारत की पहचान एक मजबूत और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में स्थापित हुई है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने मंगलवार (9 जून) को अपने 12 साल पूरा किया।
    राजनाथ सिंह ने अपने पोस्ट में क्या कहा?
    राजनाथ सिंह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इन पहलों ने न केवल देश के विकास को एक नई गति दी है। बल्कि आम नागरिकों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया। उनके अनुसार, विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए ये 12 वर्ष दूरदर्शी नेतृत्व, समावेशी विकास, सुशासन और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता के सशक्त प्रमाण के रूप में सामने आए हैं।
    भाजपा सरकार के कार्यकाल की कहानी
    वहीं, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि पीएम मोदी के सफल नेतृत्व के ये 12 साल भारत के परिवर्तन, प्रगति और जान कल्याण कि ऐतिहासिक यात्रा के 12 वर्ष है। यह यात्रा केवल एक सरकार के कार्यकाल की कहानी नहीं है बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प को सिद्धि में बदलने का गौरवशाली अध्याय है। प्रधान सेवक के रूप में प्रधानमंत्री मोदी ने अंत्योदय,सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण को शासन की मूल भवन बनाते हुए देश को एक नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
    सांस्कृतिक विरासत और सामर्थ्य का गौरव को बढ़ाया
    सिरसा ने यह भी कहा कि ‘जन धन से जन विश्वास’ तक बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण तक इन 12 वर्षों में भारत ने विकास, विश्वास और जन कल्याण का एक नया इतिहास रच दिया है। भाजपा सरकार ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है। साथ ही सांस्कृतिक विरासत और सामर्थ्य का गौरव को बढ़ाया है।
    लोगों को सम्मान और अवसर मिलें: पीएम मोदी
    एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके पहले 8 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पिछले 12 सालों में भारत ने कई बदलाव देखे है। इन बदलावों के केंद्र में गरीबों और वंचितों का कल्याण हो रहा है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि हम हमेशा ‘अंत्योदय’ से प्रेरित करते रहे है।

    हमारी कोशिश यही रही है कि विकास का लाभ उन लोगों तक पहुंचे जो दशकों से पीछे छूट गए थे। जन धन खातों और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से लेकर स्वच्छ भारत,पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और अन्य योजनाओं तक, हर पहल का मकसद बस यही रहा है कि लोगों को सम्मान और अवसर मिलें।

    Post Views: 90

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरात के इस पहर में देखा गया सपना सच होता है अभी जान लें स्वप्न शास्त्र का गणित…
    Next Article गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर जिले में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर जिले में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी…

    June 9, 2026

    रात के इस पहर में देखा गया सपना सच होता है अभी जान लें स्वप्न शास्त्र का गणित…

    June 9, 2026

    वैभव से थी विस्फोट की उम्मीद लेकिन मैच में जल्द बिखर गई युवा स्टार की पारी..

    June 9, 2026

    मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, कई अहम फैस…

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर जिले में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी…
    • सेवा, सुशासन और विकास’ के 12 साल, रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी की तारीफ में कही ये बड़ी बात
    • रात के इस पहर में देखा गया सपना सच होता है अभी जान लें स्वप्न शास्त्र का गणित…
    • वैभव से थी विस्फोट की उम्मीद लेकिन मैच में जल्द बिखर गई युवा स्टार की पारी..
    • मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, कई अहम फैस…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?