
पखांजूर/छत्तीसगढ़। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ खत्म हो गई है। मुठभेड़ में 26 नक्सलियों के माने जाने की खबर है। मुठभेड में C-60 के 3 जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के जरिये नागपुर ले जाया गया है।
गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने बताया कि जिले के ग्यारापट्टी के जंगलों में आज महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सलियों का सफाया कर दिया गया है। मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार ग्यारापट्टी के वन क्षेत्र स्थित धनोरा में मुठभेड़ उस समय हुई, जब पुलिस टीम तलाशी अभियान चला रही थी। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने कमांडो को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद वे जंगल की ओर भाग निकले।