रायपुर :आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर भारत सरकार द्वारा पुलिस अधिकारीयों को दिए जाने वाले पदकों का एलान हो गया है। स्वतंत्र दिवस के मौके पर साहस का प्रदर्शन करफ्ने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के कुल 27 पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार का दिया जाएगा। इनमें पुलिस मैडल फॉर गैलेंट्री से 15, विशिष्ठ सेवा के लिए दो पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस मैडल और सराहनीय सेवा के लिए 10 पुलिस कर्मियों को पुलिस मैडल से सम्मानित किया जाएगा।
इस बार सर्वाधिक 15 अधिकारियों और जवानों को गलेंट्री अवार्ड दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ से ग्लैंट्री अवार्ड पाने वालों में दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव, मालिक राम इंस्पेक्टर, एलरिक लकड़ा एसआई, महेद्र पोटाई एसआई, सुके रामनाद एचसी, स्व जयलाल उईके एचसी, स्व कनरे उसेंडी सीटी, स्व श्यामकिशोन शर्मा एसआई, रामअवतार पटेल एएसआई, जुलेश्वर सोनवानी पीएल कमांडर, हजारे लाल मौर्या एएसआई, सुकुराम नरेटी एसआई, बलराम उसेंडी एसआई, राजकुमार सालाम एचसी, हरिशंकर प्रसाद कंवर इंस्पेक्टर शामिल हैं। इसके अलावा विशिष्ट सेवा पदक में आईजी संजीव शुक्ला और विष्णु प्रसाद देशमुख का नाम शामिल हैं तो वहीं सराहनीय सेवाओं के लिए आईजी ओपी पाल, सुंदरराज और राजेश कुकरेजा का नाम शामिल है।

