मिस्र में आगजनी का बड़ा मामला सामने आया है। आज रविवार को राजधानी काहिरा के ग़िज़ा कॉप्टिक चर्च में 41 लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है। फिलहाल आग कैसे लगी इसकी कोई जानकरी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस का जखन है कि यह शार्ट सर्किट के चलते हुआ है।
आग अबू सिफिन चर्च में लगी जो राजधानी काहिरा के उत्तर-पश्चिम इलाके के इंबाबा जिले में स्थित है। ये एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि मैंने सभी तरह की मदद करने के लिए राज्य की सर्विस को काम पर लगाया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एंबुलेंस के जरिए 55 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मध्य पूर्वी देशों में कॉप्ट सबसे बड़ा ईसाई समुदाय है। मिस्र की 10 करोड़ की आबादी में इस समुदाय की भागीदारी लगभग 1 करोड़ है। मिस्र अरब देशों में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। कॉप्ट समुदाय को लगातार मिस्र में हमलों और भेदभाव का सामना करना पड़ा है।