Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » 6 सौ मिलों पर लगेगा ताला, मजदूर परिवार हो जाएंगे बेरोजगार
    छत्तीसगढ

    6 सौ मिलों पर लगेगा ताला, मजदूर परिवार हो जाएंगे बेरोजगार

    By Tv 36 HindustanOctober 7, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    छत्तीसगढ़ के धान के कटोरे को केन्द्र सरकार ने जबरदस्त झटका दिया है। केन्द्र के भारतीय खाद्य निगम द्वारा जारी निर्देश ने राज्य शासन के होश उड़ा दिए है। केन्द्र द्वारा इस बार वर्ष 2021-22 में उसना चावल लेने से हाथ खड़े किए जाने से प्रदेश के करीब 6 सौ उसना राइस मिलों में ताले लग जाएंगे। पहले ही कोरोना महामारी के चलते राइस मिलों का बंटाधार हो चुका है, वही उसना चावल नहीं लिए जाने की खबर के बाद प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन ने केन्द्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

    मिली जानकारी अनुसार केन्द्र के भारतीय खाद्य निगम द्वारा जारी निर्देश में सिर्फ अरवा चावल लिए जाने का उल्लेख है। इस निर्देश ने प्रदेश के व्यापारिक जगत में आग लगा दी है। केन्द्र द्वारा अगर उसना राइस मिलों से चावल नहीं लेती हैं, तो जहां मिलों के संचालन का खर्च नहीं निकल पाएगा, वहीं प्रदेश के 6 सौ उसना राइस मिल में ताले लग जाएंगे। अफसरों ने बताया कि हर साल केन्द्र द्वारा छत्तीसगढ़ से 24 लाख टन उसना चावल लिया जाता है।
    घाटे की नौबत

    छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में 6 सौ राइस मिल उसना चावल बनाकर केन्द्र को देते है। कस्टम मिलिंग से मिलने वाली राशि से ही मिलों के रखरखाव तय किया जाता है। उन्होंने बताया कि हर साल उसना मिलों से निकलने वाले चावल की बड़ी खेप केन्द्र को जाती है। अब अगर इस बार केन्द्र उसना चावल नहीं खरीदेगी तो मिलों में ताले लग जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर आंदोलन भी शुरू कर दिया गया है।

    मिलों की आर्थिक स्थिति खराब

    प्रदेश के 6 सौ उसना राइस मिल में ताले लगने से हजारों मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे। मिलरों ने बताया कि एक मिल में पांच 100 से अधिक मजदूर काम करते है। ऐसे में अगर उसना मिल ही बंद हो जाएगा तो प्रदेश के 60 हजार मजूदर परिवार के सामने पलायन करने की स्थिति निर्मित हो सकती है। पहले ही कोरोना संक्रमण के चलते मिलों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है, वहीं अब केन्द्र के झटके से व्यापार उठने के बजाय ठप हो जाएगा।
    केन्द्र द्वारा कस्टम मिलिंग से पहले एफसीआई के गोदाम और राइस मिलों की दूरी का सर्वे करने के निर्देश दिए है। जिसके आधार पर केन्द्र सरकार द्वारा परिवहन दर निर्धारित की जाएगी। माना जा रहा हैं कि परिवहन में गड़बड़ी के चलते केन्द्र द्वारा इस बार आनलाइन टैगिंग करा रही है। सर्वे में दूरी तय होने के अनुसार ही मिलरों को परिवहन का भाड़ा दिया जाएगा। इसके लिए केन्द्र ने राज्य से रिपोर्ट भी मांगे है।

    मोर्चा खोल चुके

    प्रदेश के राईस मिल रायपुर में आंदोलन शुरू कर चुके है। कोरोना के कारण पहले ही मिलरों की स्थिति खराब है। अब अगर उसना चावल नही लिया गया तो 6 सौ मिल में ताले लग जाएंगे।

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleदहशत की शांति… कर्फ्यू जारी है… कवर्धा में फ्लैग मार्च, जिन्होंने पुलिस के सामने की तोड़फोड़ उनमें से 59 उत्पातियों की गिरफ्तारी…
    Next Article Red Dog Casino Review 2022
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान…

    October 29, 2026

    चक्रवाती तूफान और बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, इस फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा…

    October 29, 2026

    तूफान के बीच 931 बच्चों का जन्म, किसी का नाम ‘अर्नब’ तो किसी का ‘वर्षा’ जानिए दिलचस्प कहानी…

    October 29, 2026

    प्रेम, विश्वास और समर्पण का पर्व करवा चौथ, चांद के दीदार के साथ पूरी होगी व्रत की परंपरा,सुहाग की लंबी उम्र की कामना के साथ महिलाओं ने रखा व्रत…

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान…
    • चक्रवाती तूफान और बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, इस फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा…
    • तूफान के बीच 931 बच्चों का जन्म, किसी का नाम ‘अर्नब’ तो किसी का ‘वर्षा’ जानिए दिलचस्प कहानी…
    • प्रेम, विश्वास और समर्पण का पर्व करवा चौथ, चांद के दीदार के साथ पूरी होगी व्रत की परंपरा,सुहाग की लंबी उम्र की कामना के साथ महिलाओं ने रखा व्रत…
    • मुख्यमंत्री साय आज मुख्यमंत्री निवास से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?