Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राज्य के सभी रीपा में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के सहयोग से स्थापित होंगे ग्रामीण तकनीकी केन्द्र
    छत्तीसगढ

    राज्य के सभी रीपा में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के सहयोग से स्थापित होंगे ग्रामीण तकनीकी केन्द्र

    By Tv 36 HindustanFebruary 24, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नवीन उद्यम तकनीक से लैस होंगे रीपा केन्द्रों में काम करने वाले छत्तीसगढ़ के ग्रामीण उद्यमी


    मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना को मिला बार्क की ग्रामीण उद्यम तकनीक सहयोग

    युवाओं को रोजगार-व्यवसाय से जोड़ने की पहल
    मुख्यमंत्री संकल्पना के अनुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक गतिशील बनाने का प्रयास

    राज्य योजना आयोग की बैठक में ग्रामीण तकनीकी केन्द्र की स्थापना

    ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने को लेकर हुई सार्थक चर्चा

    कोरबा/छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में स्थापित ग्रामीण औद्योगिक केन्द्रों में काम करने वाले ग्रामीण युवा उद्यमियों के सपनों को एक नया आयाम मिलने वाला है। ग्रामीण औद्योगिक केन्द्रों यानि रीपा में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) मुम्बई के सहयोग से छत्तीसगढ़ के सभी रीपा सेंटरों में ग्रामीण तकनीक का प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण देने के लिए ग्रामीण तकनीकी केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। इन केन्द्रों में 72 से ज्यादा ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर आधारित उद्यम तकनीक का प्रशिक्षण युवाओं को दिया जाएगा। बार्क द्वारा यहां मास्टर ट्रेनर भी तैयार किए जाएंगे। बार्क के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और रीपा में ग्रामीण तकनीकी केन्द्रों की स्थापना में सहयोग दिए जाने की सहमति दी। यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप राज्य के 300 गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए राज्य शासन द्वारा 300 करोड़ की मंजूरी दी गई है। कई रीपा का निर्माण पूरा हो चुका है वहां विभिन्न ग्रामीण उद्यम संचालित किए जा रहे हैं। ग्रामीण तकनीकी केन्द्रों में युवाओं को विभिन्न रोजगार-व्यवसाय का प्रशिक्षण,फल सब्जियां लघु वनोपजों के विभिन्न उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।


    राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में रायपुर में आयोजित योजना आयोग की बैठक में रीपा में ग्रामीण तकनीकी केन्द्रों की स्थापना तथा गोबर से विद्युत उत्पादन की आधुनिकतम तकनीक इकाईयों के विस्तार को लेकर सार्थक चर्चा हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में मुख्य ग्रामीण तकनीकी केन्द्र स्थापित किया जाएगा। बैठक में बार्क के अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण तकनीकी केंद्र में युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जुड़ने का प्रोत्साहन दिया जाएगा। इन केन्द्रों में फल-सब्जी वनोपजों से विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री बनाने की विधि एवं अन्य विधाओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। परमाणु ऊर्जा विभाग,भारत सरकार की संयुक्त सचिव सुषमा ताईषेते ने राज्य में गोबर से विद्युत उत्पादन और खाद्य विकिरण तकनीक के संबंध में राज्य की दूरदृष्टि और राज्य की पहल की सराहना की। स्थापित सभी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में ग्रामीण तकनीकी केन्द्र स्थापना में सहयोग का आश्वासन दिया।

    बार्क के वैज्ञानिकों डॉ.एस. गौतम,डॉ.एस.टी. मेहेत्रे ने खाद्य पदार्थाे के लम्बे समय तक सुरक्षित रखने के संबंध में आधुनिक विकरण तकनीक की जानकारी दी मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने राज्य में गोबर से बिजली उत्पादन के विषय में बताया छत्तीसगढ़ देश में सबसे बड़ा वर्मी कम्पोस्ट उत्पादक राज्य है। खाद्य विकिरण तकनीक की संभावनाओं इससे आजीविका सृजन के बारे में जानकारी दी।महुआ,इमली,टमाटर व लघु वनोपजों तथा अन्य उत्पादों को सुरक्षित रखने उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बार्क से तकनीक सहयोग की अपेक्षा की।


    बैठक में राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने इस चर्चा को सार्थक बताया।राज्य में वन संसाधनों की बहुलता के बारे में बताते हुए धान और लघु वनोपजों,वनौषधियों की वृहद् उपलब्धता के विषय में ध्यान आकर्षित करते हुए इसके संबंध में बार्क से अपनी तकनीकों को साझा करने कहा।राज्य में 65 लघु वनोपजों को समर्थन मूल्य में भी सरकार द्वारा खरीदी की जानकारी दी और इस संबंध में विभागों के प्रतिनिधियों को बार्क और भारत सरकार से चर्चा कर आगामी कार्यवाही शुरू करने की बात कही। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.गिरीश चंदेल, छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल डेवलपमेंट आथोरिटी के सीईओ सुमित सरकार ने अपने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राज्य में जैव ऊर्जा उत्पादन व खाद्य विकिरण के संबंध में किए जा रहे कार्यों के विषय में अवगत कराया। ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद ने इस संबंध में स्वच्छ भारत मिशन की गोवर्धन योजना के लाभ लेने की जरुरत बताई। बैठक में परमाणु ऊर्जा विभाग,भारत सरकार की संयुक्त सचिव सुशमा ताईषेते,भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिक डॉ. एस.गौतम,डॉ.एस.टी.मेहेत्रे,राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव अनूप कुमार श्रीवास्तव,ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद,इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गिरीश चंदेल,छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल डेवलपमेंट आथोरिटी के सीईओ सुमित सरकार सहित ग्रामीण औद्योगिक पार्क के नोडल गौरव सिंह,वन विभाग के सचिव प्रेम कुमार,लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक आनंद बाबू एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    Post Views: 0

    chhattisgarh CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news india Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही: जब्त किए 1680 नग विदेशी शराब
    Next Article पुलिस महानिरीक्षक का वार्षिक निरीक्षणा सलामी लेकर दिये आवश्यक निर्देश समस्या निराकरण दरबार का आयोजन कर जागरूकता अभियान उड़ान सामर्थ्य,हौसले का’किया शुभारंभ
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    घर में सात घोड़ो की तस्वीर लगाते हुए न करें ये गलती, वास्तु गुरु से जानें सही दिशा और नियम…

    August 23, 2026

    तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें: मुख्यमंत्री साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल…

    August 23, 2026

    ब्राह्मणों के अपमान पर रामदेव का बड़ा बयान, बोले- SC/ST के अपमान को गलत मानते हैं तो इन लोगों का अपमान भी संविधान के खिलाफ…

    August 23, 2026

    सावन का आखिरी सोमवार कल, नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और विशेष उपाय…

    August 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • घर में सात घोड़ो की तस्वीर लगाते हुए न करें ये गलती, वास्तु गुरु से जानें सही दिशा और नियम…
    • तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें: मुख्यमंत्री साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल…
    • ब्राह्मणों के अपमान पर रामदेव का बड़ा बयान, बोले- SC/ST के अपमान को गलत मानते हैं तो इन लोगों का अपमान भी संविधान के खिलाफ…
    • सावन का आखिरी सोमवार कल, नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और विशेष उपाय…
    • सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?