पुलिस महानिरीक्षक का वार्षिक निरीक्षणा सलामी लेकर दिये आवश्यक निर्देश समस्या निराकरण दरबार का आयोजन कर जागरूकता अभियान उड़ान सामर्थ्य,हौसले का’किया शुभारंभ
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर बद्रीनारायण मीणा मुंगेली का वार्षिक निरीक्षण कर परेड की सलामी ली रक्षित निरीक्षक क्रिस्ट नरगिश तिग्गा परेड कमांडर एवं उपनिरीक्षक सत्यम चौहान उपकमांडर की जिम्मेदारी निभाई।पुलिस महानिरीक्षक अधिकारी/कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।थाना प्रभारियों द्वारा टोलीवार परेड किट परीक्षण कराया गया जिसमें प्राप्त किट सामग्रियों की जीवनावधि विषय में सवाल पूछे गए यूनिफार्म गुणवत्ता एवं सिलाई के संबंध में पुलिस अधीक्षक एवं रक्षित निरीक्षक को निर्देशित किये।एक्सीडेंटल वाहनो के रख-रखाव मरम्मत साथ ही वाहन शाखा के कार्य में आवश्यक सुधार स्टोर शाखा के सामग्रियों के रख-रखाव समय पर वितरण,फायर अलार्म स्मोक सेंसर अनिवार्य रूप से लगवाने निर्देश आर्म्स शाखा,जिम का निरीक्षण कर रक्षित निरीक्षक को रक्षित केन्द्र की भूमि में आवश्यक निर्माण/संसाधनों के मास्टर प्लान बनाने,रात्रि चेकरोल कॉल तथा पुलिस कर्मचारियों की छोटी-छोटी समस्याओं हेतु अर्दली रूम के माध्यम पुलिस अधीक्षक समक्ष प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण दौरान पुलिस अधिकारीयों कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु दरबार का आयोजन किया गया जिसमें आरक्षक ईश्वर साहू पुलिस कॉलोनी में प्ले ग्राउण्ड बनाने की गुजारिश की आईजी ने कर्मचयारियों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन देते हुए अनुशासन में रहते हुए शक्ति कर्त्तव्य के साथ सामंजस्य बनाते हुए सकारात्मक अच्छा कार्य करने हेतु प्रेरित कर बच्चों की शिक्षा की ओर विशेष ध्यान देने कहा पुलिस के श्लोगन परित्राणाय साधूनाम को चरितार्थ कर जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास जगाकर पुलिस के प्रति अच्छी छवि स्थापित करने कहा।
आईजी मीणा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर शाखाओं के कार्यो की जानकारी ली जिसमें अनुकंपा नियुक्ति,लंबित पेंशन प्रकरणों, विभागीय भविष्य निधि,सामान्य भविष्य निधि,मेडिकल बिलों के संबंध में जानकारी रिकार्ड रूम,मालखाना महिला एवं बाल सुरक्षा,पुरूष महिला बंदीगृहो,विवेचक कक्ष थानो का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया अपराध, मर्ग एवं शिकायतों को लंबित नहीं रखने,रिकार्ड दुरूस्त करने,आगंतुकों से अच्छा व्यवहार संबधी निर्देश दिये।निरीक्षण दौरान थाना सिटी कोतवाली में वृक्षारोपण आयोजित किया गया जिसमें शामिल होकर वृक्षारोपण किया।
जिला पुलिस मुंगेली द्वारा जागरूकता अभियान उड़ान ‘‘सामर्थ्य का, हौसले का’’ शुभारंभ आयोजित किया गया उड़ानरथ को आईजी मीणा एवं पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उड़ान अभियान में बाल सुरक्षा विकास अभिव्यक्ति के विभिन्न आयामों को शामिल किया गया है। अभिव्यक्ति एप, हमर बेटी-हमर मान,टोल फ्री नम्बर,गुड टच-बैड टच बालक/बालिका अपराध संबंधी जानकारी कानूनी अधिकार सोशल अवेयरनेस,यातायात जागरूकता,साथ ही थानों का भ्रमण पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी आत्मरक्षा के गुर,गुम बालक-बालिका की दस्तयाबी,ग्रामों में चलित थाना आदि कार्यक्रमों को शामिल किया गया। पुलिस बल मुंगेली द्वारा बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु संचालित बज्जर मुंगेली के बच्चों द्वारा मलखम्ब,रोप एव जूडो-कराटे, ताइक्वांडो की प्रस्तुति दी। कप्तान चन्द्रमोहन सिंह ने बताया बज्जर मुंगेली के बच्चों द्वारा बहुत ही कम समय में राज्यस्तरीय खेल में13 स्वर्ण पदक,18 रजत पदक एवं एक कांस्य पदक जीता है। आईजी ने बच्चों की प्रस्तुति देखकर प्रसन्नता व्यक्तकर कहा सभी बच्चे अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेल के लिये तैयार हो इसके लिये प्रयास करें,"एक स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ मष्तिस्क का विकास होता है" इसलिये इनडोर के बदले आउटडोर खेल को अधिक महत्व देने बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करते हुए सुदूर वनांचल चिल्फी खुड़िया के बच्चों को क्रिकेट किट वॉलीबॉल भेंट किये।
उद्घाटन दौरान एसपी चंद्रमोहन सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय,उप पुलिस अधीक्षक साधना सिंह,उप पुलिस अधीक्षक एम.एम. मिंज,उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल,रक्षित निरीक्षक क्रिस्ट नरगिश तिग्गा,पत्रकारगण,अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी तथा बच्चे उपस्थित रहे