हेल्थ टिप्स:आपने कभी गौर किया हो तो आप पाएंगे कि कुछ लोग जब बोलने के लिए मुंह खोलते हैं तो सबसे पहले गंदी बदबू आती है। ये बदबू इतनी तेज होती है कि आप इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि ये दांतों की बीमारी पायरिया है। लेकिन, ऐसा नहीं है। दरअसल, मुंह से बदबू आने का एक बड़ा कारण शरीर में होने वाली कुछ गड़बड़ियां और बीमारियां है। तो, आइए जानते हैं इन बीमारियों के बारे में जिसकी वजह से मुंह से बदबू आती है।
मुंह से बदबू आना कौन सी बीमारी है-
- साइनस इंफेक्शन वाले लोगों को
साइनस इंफेक्शन वाले लोगों में लगातार बलगम रहने पर मुंह से भी इसकी बू आती है। इसके अलावा कई बार बैक्टीरिया नैसल पैसेज या नाक के रास्ते में आ जाते हैं जिससे मुंह से बदबू आने लगती है।
- डायबिटीज में डायबिटीज में मुंह से बदबू आने की समस्या गंभीर हो सकती है। दरअसल, जब शरीर में शुगर बढ़ जाता है तो इसकी वजह से आपके मुंह से बदबू आ सकती है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए क्योंकि ये गंभीर स्थिति हो सकती है।
- लिवर और किडनी की बीमारी में
लिवर और किडनी की बीमारी में भी लोगों के मुंह से बदबू आने लगती है। दरअसल, जब शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं तो इनमें एक प्रोसेस शुरू हो जाता है। इसकी वजह शरीर में अंदर एक प्रकार का गैस निकलता है और ये बदबू का कारण बनता है। इसे हैलिटोसिस भी कहा जाता है।
- निमोनिया और ब्रोंकाइटिस में
निमोनिया और ब्रोंकाइटिस में भी लोगों के मुंह से गंदी बू आने लगती है। दरअसल, ये लंग्स के अंदर लंबे समय तक रहने वाले बलगम की वजह से होता है। ऐसा होने का मतलब है कि आपके शरीर में एक गंभीर स्थिति है और आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।