रायपुर
नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक आज शाम 4 बजे से होगी।शहर की समस्या और विकास के मुद्दों पर चर्चा के लिए महापौर एजाज ढेबर ने एमआईसी की बैठक बुलाई है। काउंसिल की बैठक में अधिकारियों के साथ ही एमआईसी सदस्यों के बीच सार्थक चर्चा होगी।
महापौर ने 79 मिनी यूनिपोल पर कहा कि जिस रोड के डिवाइडर्स में इसे लगाने निविदा जारी हुई थी, हम उसकी शर्तों पर अधिकारियों से जवाब मांगेंगे। डिवाइडर्स में एक यूनिपोल के दोनों ओर विज्ञापन होर्डिंग लग रही है। लेकिन निगम को पैसा केवल एक ओर का ही मिल रहा है। इन्हीं सब विषयों पर नगर निवेश विभागाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन के साथ नियम व शर्तों की फाइल खोली जाएगी।क्या है यूनिपोल का मुद्दा रिपोर्ट के अनुसार यूनिपोल से निगम को राजस्व में फायदे की जगह नुकशान का सामना करना पड़ा हैं।
वहीं यूनिपोल से वर्ष 2018-19 में आयकर रिटर्न में भी लगभग 34 लाख का घाटा हुआ था। वहीं डिवाइडर्स में एक यूनिपोल के दोनों ओर विज्ञापन होर्डिंग लग रही है। लेकिन निगम को पैसा केवल एक ओर का ही मिल रहा है। वहीं IT रिटर्न के चेक बाउंस होने का मुद्दा भी सामने आया था।