Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर, इंडस्ट्री में बतौर अभिनेता अपना करियर शुरू करने जा रहे …
    शीर्ष आलेख

    सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर, इंडस्ट्री में बतौर अभिनेता अपना करियर शुरू करने जा रहे …

    By Tv 36 HindustanSeptember 4, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गदर 2’ एक्टर सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल के बाद अब छोटे बेटे राजवीर इंडस्ट्री में बतौर अभिनेता अपना करियर शुरू करने जा रहे हैं। वह सूरज बड़जात्या के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म ‘दोनों’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म का पोस्टर और टीजर बीते महीने ही दर्शकों के सामने आया है। इस फिल्म के टीजर में राजवीर देओल की पहली झलक देखने के बाद फैंस पूरा का पूरा ट्रेलर देखने के काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अब ये इंतजार फाइनली खत्म हो चुका है, क्योंकि ‘दोनों’ का रोमांटिक ट्रेलर फैंस के सामने आ चुका है।

    ‘दोनों’ के ट्रेलर में दिखी राजवीर-पालोमा की एंट्रीराजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ‘दोनों’ एक रोमांटिक लव स्टोरी है, जिसमें एक शादी कैसे राजवीर देओल की जिंदगी बदल देती है, इसकी एक छोटी सी झलक इस ट्रेलर में दिखाई गई है। सनी देओल के लाडले राजवीर के किरदार को ट्रेलर में काफी शर्मीले स्वभाव का दिखाया गया है, जिसे अपनी बेस्ट फ्रेंड से प्यार है, लेकिन वह उससे अपने मन की बात कहने से हिचकिचाता है। जब राजवीर की दोस्त उन्हें शादी में इनवाइट करती हैं, तो वहीं उनकी मुलाकात पालोमा से होती है, जिनका छह साल का रिश्ता टूटा होता है।

    दो टूटे दिल आपस में कैसे करीब आते हैं, यहीं से ‘दोनों’ की कहानी आगे बढ़ती है।राजवीर के अलावा पालोमा का भी है डेब्यूआपको बता दें कि 2 मिनट 51 सेकंड का ‘दोनों’ का ट्रेलर काफी स्मूथ है। फिल्म के गाने की कुछ झलकियां भी ट्रेलर में फैंस को देखने को मिल रही हैं। सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर के अलावा पूनम ढिल्लों की बेटी पालोमा भी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। इसके अलावा सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश एस. बड़जात्या भी बतौर डायरेक्टर रोमांटिक फिल्म ‘दोनों’ से बतौर निर्देशक अपना सफर शुरू करने जा रहे हैं।

    लोगों को कैसा लग रहा है ‘दोनों’ का ट्रेलरआपको बता दें कि साल राजवीर और पालोमा का फ्रेश पेयर इस ट्रेलर में लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। दो घंटे के अंदर ही इस ट्रेलर को 2 लाख 75 हजार के करीब व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “राजवीर, अविनाश और पालोमा, क्या टैलेंट है। मैं आपकी फैन बन चुकी हूं, ये ट्रेलर सच में बहुत अच्छा है”।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजन्माष्टमी 6 को मनाई जाएगी या 7 को ,जानिए सही मुहूर्त….
    Next Article सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 हजार से ज्यादा शिक्षको की ट्रांसफर-पोस्टिंग को निरस्त कर दिया….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश को ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने की तैयारी में मोहन सरकार ये मास्टरप्लान तैयार…

    April 25, 2026

    शनि देव को तेल चढ़ाते समय ये बोलना चाहिए जानें तेल चढ़ाने का सही तरीका…

    April 25, 2026

    भीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की किल्लत, भारत में पहली बार 252.07 गीगावाट पहुंची डिमांड टूटा ये पुराना रिकॉर्ड…

    April 25, 2026

    अवैध खनन गतिविधियों पर सरकार सख्त, केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता दल का निरीक्षण अभियान हुआ तेज…

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश को ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने की तैयारी में मोहन सरकार ये मास्टरप्लान तैयार…
    • शनि देव को तेल चढ़ाते समय ये बोलना चाहिए जानें तेल चढ़ाने का सही तरीका…
    • भीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की किल्लत, भारत में पहली बार 252.07 गीगावाट पहुंची डिमांड टूटा ये पुराना रिकॉर्ड…
    • अवैध खनन गतिविधियों पर सरकार सख्त, केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता दल का निरीक्षण अभियान हुआ तेज…
    • सीएम साय ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट एड किट: सफल हज यात्रा के लिए शुभकामना देकर यात्रियों का किया स्वागत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?