Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दीपक बैज ने विधानसभा चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान…
    RAIPUR

    दीपक बैज ने विधानसभा चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान…

    By Tv 36 HindustanSeptember 27, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज ने विधानसभा चुनाव को लेकर कहा, विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं. हाईकमान कहे तो मैं चित्रकोट से चुनाव लड़ सकता हूं. चित्रकोट की जनता से मेरा आत्मीय संबंध है. वहां की जनता मुझे बहुत चाहती है. बैज ने कहा, पार्टी ने मुझे चित्रकोट से दो बार मौका दिया है. जनता ने भरपूर समर्थन दिया है. पार्टी ने मुझे विधायक और सांसद बनाया है. मैं हाईकमान के निर्देश पर चलने वाला कार्यकर्ता हूं।

    छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी चुनाव अभियान समिति की बैठक एआईसीसी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में आने वाले चुनाव में अभियान समिति के कामों की व्यापक चर्चा कर रणनीति बनाई गयी।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि 02 अक्टूबर को कांग्रेस भरोसा यात्रा 90 विधानसभा में होगी। जिला स्तर पर वक्ताओं को चिन्हांकित करके अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा जायेगा। सरकार की योजनाओं को प्रचारित किया जायेगा। भाजपा के दुष्प्रचार की जानकारी के लिये तंत्र विकसित किया जायेगा। विभिन्न समाजों के लिये योजना बनाई जायेगी। जिला स्तर चुनाव अभियान समिति विस्तारित किया जायेगा।

    चुनाव अभियान समिति की बैठक में एआईसीसी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव, सह-प्रभारी विजय जांगिड़, मंत्री मो. अकबर, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री अनिला भेड़िया, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री मोहन मरकाम, मंत्री उमेश पटेल, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह, सांसद ज्योत्सना महंत, एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय, वरिष्ठ विधायक धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, अमितेष शुक्ल, अरुण वोरा, विधायक यू.डी. मिंज, रामकुमार यादव, देवती कर्मा, किस्मत लाल नंद, पूर्व सांसद छाया वर्मा, कार्यसमिति सदस्य गंगा पोटाई, उपाध्यक्ष पी.आर.खुंटे, गुरूमुख सिंह होरा, अंबिका मरकाम।

    प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व महामंत्री आनंद कुकरेजा, संयुक्त महासचिव विभा साहू, प्रदेश सचिव प्रवीण मेश्राम, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कमलेश्वर वर्मा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचंद पाढ़ी कोको, अंताव्यसायी सह. वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन धनेश पाटिला, प्रदेश कांग्रेस रिसर्च विभाग के चेयरमैन इदरीश गांधी, छ.ग. शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष बालम चक्रधारी, सिंधी अकादमी अध्यक्ष राम गिडलानी, रजक बोर्ड अध्यक्ष लोकेश कनौज्जे, लौह शिल्कार बोर्ड के अध्यक्ष लोचन विश्वकर्मा, चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष तरूण बीजौरा, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ब्रिगेडियर प्रदीप यदु, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, आरडीए अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद, हज कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद असलम, केश शिल्पी बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग महिला विंग शेषराज हरबंश, महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, सरगुजा जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह उपस्थित थे।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगुर्जर समाज के सम्मेलन में लोगो ने जमकर किया उपद्रव, भीड़ ने जिला मुख्यालय पर बोला हमला…
    Next Article अनियमित कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ हड़ताल का किया बड़ा फैसला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…

    March 3, 2026

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…

    March 3, 2026

    ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने शुरू की तैयारी, रूस-फ्रांस से बड़ी मिसाइल डील, इन देशों के लिए बढ़ेगी टेंशन…

    March 3, 2026

    प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
    • कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    • ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने शुरू की तैयारी, रूस-फ्रांस से बड़ी मिसाइल डील, इन देशों के लिए बढ़ेगी टेंशन…
    • प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…
    • मौसम विभाग का पूर्वानुमान तपिश भरे रहेंगे अगले 90 दिन, कई राज्यों में सामान्य से अधिक लू चलने के आसार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?