कोरबा :–आकाशवाणी बिलासपुर से माह जून में प्रसारित होने वाले किसानवाणी कार्यक्रम की तिथि तय की गई है। प्रसारण का समय रात्रि 7.30 बजे से 8 बजे तक है।
जारी कार्यक्रम के मुताबिक 11 जून को फोनईन कार्यक्रम-धान फसल में नीलहरित काई एवं भूरा खाद का उपयोग, 12 जून- फोनईन कार्यक्रम – जैविक खेती की आवश्यकता एवं संभावनाएं, 13 जून- खरीफ मौसम में उन्नत चारा प्रबंधन तकनीक, 14 जून- ग्रामसभा-आपमन के गीत, 15 जून- धान उत्पादन की विधियां एवं छिटकाव पद्धति से लाख, 16 जून- ‘‘किसान वाणी गॉंव म‘‘, 17 जून- सफल कृषक से भेंट, 18 जून- फोनईन कार्यक्रम-खरीफ मौसम में धान बीजोत्पादन तकनीक, 19 जून- फोनईन कार्यक्रम- खरीफ मौसम में दलहन तिलहन बीजोत्पादन तकनीक, 20 जून उद्यान विभाग द्वारा संचालित लाभकारी योजनाएं, 21 जून- ग्रामसभा-आपमन के गीत, 22 जून आयल पाम की खेती किसानों के लिए लाभकारी, 23 जून- ‘‘किसान वाणी गॉंव म‘‘, 24 जून- सफल महिला कृषक से भेंट, 25 जून- फोनईन कार्यक्रम- बरसात पूर्व पशुओं को प्रबंधात्मक टीककरण 26 जून- फोनईन कार्यक्रम- पशु विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी, 27 जून- खेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती अपनाना, 28 जून- ग्रामसभा-आपमन के गीत, 29 जून- तसर कोसा कृमि पालन और 30 जून को ‘‘किसान वाणी गॉंव म‘‘कार्यक्रम का प्रसारण किया जायेगा।
