Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने मनाया पहला करवा चौथ, वीडियो वायरल….
    शीर्ष आलेख

    पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने मनाया पहला करवा चौथ, वीडियो वायरल….

    By Tv 36 HindustanNovember 2, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा: पाकिस्तान से भारत आई सीमा ने अपना पहला करवा चौथ का त्यौहार मनाया. सोशल मीडिया पर सीमा और सचिन का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें सचिन पत्नी सीमा को मंगलसूत्र पहनाता नजर आ रहा है. सीमा बहुत खुश नजर आ रही है. लहंगा पहनी हुई सीमा बहुत ही खूबसूरत लग रही है.चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते यूपी के नोएडा पहुंची पाकिस्तानी महिला सीमा ने पति सचिन के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था. सीमा का यह पहला व्रत था. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सीमा और सचिन एक दूसरे के पास खड़े नजर आ रहे हैं.

    सीमा ने डार्क पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है. वहीं, सचिन सफेद शर्ट और ब्लैक पेंट में दिखाई दे रहा है.वीडियो में सचिन पत्नी सीमा के गले में मंगलसूत्र पहनाता नजर आ रहा है. वहीं, सीमा पति सचिन के गालों पर हाथ रखती है. इसके बाद वह सचिन के पैर छूकर आशीर्वाद लेती है. कमरे में मौजूद लोग भी बहुत खुश नजर आते हैं. वहीं, सचिन और सीमा के चेहरे पर खुशी साफ-साफ झलकती नजर आ रही है. सीमा का यह पहला करवा चौथ का व्रत था.

    दोनों का एक कमरा बनकर हुआ था. नवरात्रि के तीसरे दिन उनके वकील एनपी सिंह ने इसका उद्घाटन किया था. सचिन-सीमा ने कहा था कि उनके यूट्यूब और इंटाग्राम के कमाई से यह कमरा नहीं बनाया गया है. बल्कि लोगों का सहयोग से हमने यह कमरा तैयार किया है.सीमा और सचिन ने एक दूसरे के लिए गाना भी गया था. सीमा ने अपने इस कमरे को बहुत सुंदर तरीके से सजाया है. पूरे कमरे में सीमा को मिले गिफ्ट्स को रखा गया है. कमरे की खिड़कियों और दीवारों पर राधा कृष्ण की तस्वीरे लगाई गईं है. सीमा नें कहा की वो पाकिस्तान में भी राधा कृष्ण को बहुत मानती थी और यहां भी राधा कृष्ण की पूजा करती है.

    वहीं सीमा हैदर के वकील एनपी सिंह ने कहा था कि सीमा का नया कमरा बन गया है. पूरे कमरे में राधा कृष्ण नजर आएंगे. नवरात्रि के मौके पर बहन का घर बना तो उन्हें इस बात की बड़ी खुशी हुई है. सीमा भारतीय संस्कृति का मान सम्मान बढ़ा रही हैं. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने भी भारतीय संस्कृति का ध्यान रखते हुए सेम सेक्स मैरिज पर अपना फैसला सुनाया है. इस फैसले से हम सब बेहद खुश हैं.बता दें कि बीते 13 मई 2023 को सीमा हैदर नेपाल बॉर्डर के रास्ते से ग्रेटर नोएडा पहुंची थी. करीब डेढ़ महीने रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रहने के बाद 1 जुलाई 2023 की सुबह सीमा और सचिन रबूपुरा से भागकर मथुरा पहुंचे थे.

    इसके बाद वहां से ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दोनों को 2 जुलाई 2023 की रात को गिरफ्तार किया. फिर दोनों को कोर्ट के सामने पेश किया गया. जहां से जेल भेज दिया गया था. सीमा के वकील ने संबंधित दस्तावेज जेवर सिविल न्यायालय के सामने पेश किए. जहां से सीमा, उसके पति सचिन, सचिन के पिता नेत्रपाल और सीमा के 4 बच्चों को 7 जुलाई 2023 को जमानत मिल गई. जमानत देते समय कोर्ट ने कहा था कि सीमा हैदर किसी भी शर्त पर छोड़कर नहीं जा सकती है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपति के साथ करवा चौथ की शॉपिंग करने आई महिला ने कर दिया कुछ ऐसा काम….
    Next Article ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी द्वारा कस्टमर से ज्यादा रुपये वसूलने का आरोप लगाया जा रहा….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां से पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…

    June 11, 2026

    इस गांव में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी…

    June 11, 2026

    बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी…

    June 11, 2026

    शराब की बोतल पर चल रहा था ओवररेटिंग का खेल, आबकारी आयुक्त ने इतने अधिकारियों को किया सस्पेंड…

    June 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां से पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…
    • इस गांव में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी…
    • बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी…
    • शराब की बोतल पर चल रहा था ओवररेटिंग का खेल, आबकारी आयुक्त ने इतने अधिकारियों को किया सस्पेंड…
    • न अस्पताल, न कॉलेज भवन फिर भी खोलने चले थे मेडिकल कॉलेज, NMC ने खारिज किया ये प्रस्ताव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?