भारत का पड़ोसी देश नेपाल अपनी हिंदूवादी संस्कृति के लिए दुनिया में विख्यात है। लंबे समय तक नेपाल हिंदू राष्ट्र का तमगा हासिल किए रहने वाले नेपाल में बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय रहते हैं। इनमें बड़ी संख्या में मधेशी लोगों की संख्या है। हालांकि हाल के समय में नेपाल से हिंदू राष्ट्र का तमगा छिन गया है। नेपाल में लंबे समय तक राजतंत्र भी रहा। इन सबके बीच नेपाल में फिर से राजशाी की मांग और देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की बड़ी डिमांड को लेकर गुरुवार को नेपाल के लोग सड़कों पर उतर आए।
हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर लोगों का सड़कों पर विरोध प्रदर्शनसड़कों पर नेपाल के लोगों ने उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इनके हाथों में झंडे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात थे। इन लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर मांग रखी कि नेपाल में फिर से राजशाही स्थापित की जाए और इसे हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए।
हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर लोगों का सड़कों पर विरोध प्रदर्शनसाल 2008 में खत्म हुई थी राजशाहीनेपाल में साल 2008 में राजशाही खत्म हो गई थी। इस राजशाही की वापसी की मांग करने के लिए पूर्व नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र के समर्थक पूरे देश से नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे। हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर लोगों में इतना आक्रोश था कि पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए भारी मशक्कत करना पड़ी। पुलिस को सड़कों पर उतरे जनसैलाब को तितर बितर करने के लिए लाठियों और आंसूगैस का इस्तेमाल करना पड़ा।
हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर लोगों का सड़कों पर विरोध प्रदर्शनप्रदर्शनकारियों ने जताई राजशाही स्थापित करने की मंशाप्रदर्शनकारियों ने नेपाल की सरकार और अन्य राजनीतिक दलों पर भ्रष्टाचार और शासन की विफलता का आरोप लगाया। इन लोगों की मांग के पीछे वही राजशाही को स्थापित करने की मंशा विरोध प्रदर्शन में साफ नजर आ रही थी।
