नई दिल्ली:- केंद्र सरकार की एजेंसी NCRB की सबसे ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक भारत में नाबालिगों में अपराध की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ती जा रही है।
रिपोर्ट में साल 2021 तक के आंकड़े जारी किए गए हैं जिनके अनुसार:
▪️ हर साल नाबालिगों के खिलाफ 30 हज़ार आपराधिक मामले दर्ज किए जाते हैं।
▪️ 35 हज़ार से ज्यादा नाबालिगों को गिरफ्तार किया जाता है।
▪️ हर 10 में से 9 नाबालिग पर दोष भी साबित हो जाता है।
NCRB के Data की मानें तो 2021 में हर दिन नाबालिगों के खिलाफ 85 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज किए गए, जबकि, 100 से ज्यादा को हर दिन गिरफ्तार किया गया।
