नई दिल्ली:- ठंड के मौसम में मिलने वाले छोटे-छोटे बेर के फल अपने खट्टे-मीठे स्वाद के लिए पसंद किए जाते हैं। ये नन्हें-नन्हें फल ना केवल स्वाद बल्कि सेहत का भी भंडार हैं। ये वही बेर के फल हैं जिसे रामायण में भगवान राम, लक्ष्मण और शबरी द्वारा खाए जाने की बात कही जाती है। इन फलों का सेवन करने से आपको कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से भी सुरक्षा मिलती है। आइए जानते हैं इस फल को खाने के फायदे।
वेट लॉस
डाइटरी फाइबर से भरपूर होने के कारण बेर का सेवन मेटाबॉलिक रेट बढ़ाने में भी मदद करता है। इसी तरह बेर खाने से क्रेविंग्स कंट्रोल करने में मदद होती है। जिससे ज्यादा खाने और अनहेल्दी इटिंग को अवॉइड करने में मदद होती है।
इम्यूनिटी
बेर खाने से शरीर को विटामिन सी के साथ-साथ विटामिन बी12 और विटामिन ए जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो शरीर की इम्यून पॉवर को बढ़ाते हैं।
हेल्दी स्किन
बेरी खाने से स्किन को भी कई तरह के फायदे हो सकते हैं। बेर में पाया जाना वाला विटामिन सी स्किन को अंदर से हेल्दी बनाता है और एंटीएजिंग इफेक्ट्स और फ्री-रैडिकल्स डैमेज से बचाने का काम करता है।
हार्ट को बनाए हेल्दी
बेर के फलों में फाइटोकॉन्स्टिट्यूएंट्स पाए जाते हैं जो हार्ट की हेल्थ को सुधारने का काम करता है जिससे हार्ट डिजिजेज का रिस्क कम होता है।
